देश के 4 राज्यों राजस्थान, पंजाब, गुजरात और हरियाणा से वापसी के बीच मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। मध्य प्रदेश में शनिवार को 25 जिलों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, बलिया, गोंडा समेत 8 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लखीमपुर-खीरी में 24 घंटे में 8 मकान नदी में समा गए हैं। राजस्थान में भी शनिवार को जाते हुए मानसून के बीच तेज बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून जमकर बरसा है। हालांकि, अब इसकी विदाई का दौर शुरू हो गया है। 20 जून से 20 सितंबर तक बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं में 427 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने रविवार को मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड समेत 21 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना-अंडमान में भी आंधी तूफान की चेतावनी है। राज्यों में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें… राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली में पॉल्यूशन, 50% एम्प्लॉइज को वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य:सभी दफ्तरों में सिर्फ आधे कर्मचारी जाएंगे; मजदूरों को ₹10 हजार मुआवजा, और सख्त होंगे नियम
दिल्ली में जानलेवा प्रदूषण के चलते भाजपा सरकार ने बुधवार को सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50% कर्मचारियों के…
लेह हिंसा-वांगचुक की पत्नी की SC में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका:बोलीं- एक हफ्ता हो गया, न पति की सेहत पता, न ही गिरफ्तारी की वजह
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने अपने पति की रिहाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख…
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की घोषणा की:अभिषेक मनु सिंघवी-फूलो देवी नेताम के नाम; JDU से नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी…