दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान सोमवार को अपने हंसराज कॉलेज पहुंचे। यहां पर आर्यन मान का छात्रों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने साथियों से गले मिलकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। आर्यन मान ने कॉलेज परिसर में भावुक लहजे में कहा कि, यह वही जगह है, जिसने उन्हें सपने दिए, संघर्ष करने की शक्ति दी और जीवन की दिशा दिखलाई। उन्होंने बताया कि हंसराज कॉलेज की शिक्षा और यहां के शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उनकी सफलता की असली पूंजी है। उन्होंने अपने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया और कहा कि वे हमेशा उनके जीवन और करियर की दिशा तय करने में प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। प्रिंसिपल ने भेंट किया स्मृति चिन्ह, लिखा था मुस्कुराते रहें इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रमा ने भी आर्यन मान को शुभकामनाएं दीं और उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया, जिस पर लिखा था “मुस्कान हृदय का प्रतिबिंब है, मुस्कुराते रहें।” आर्यन मान ने इसे अपने लिए बेहद खास बताते हुए कहा कि यह उनके जीवन के सफर में सकारात्मकता और प्रेरणा बनाए रखने की याद दिलाता रहेगा। मान बोले- सभी छात्रों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे आर्यन मान ने कहा कि छात्र राजनीति उनके लिए केवल चुनाव जीतने का मंच नहीं है, बल्कि यह युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने का माध्यम है। उन्होंने भरोसा जताया कि वे सभी छात्रों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और दिल्ली विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
Related Posts
ज्योति के जरिए रॉ एजेंट्स तक पहुंचना चाहती थी ISI:वॉट्सऐप चैट से खुलासा; पाकिस्तानी एजेंट ने पूछा था- अटारी बॉर्डर पर कोई मिला था क्या
हरियाणा के हिसार से पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI भारत के रॉ एजेंट्स का…
भास्कर अपडेट्स:करूर भगदड़ मामले में 10 मार्च को CBI ने विजय को फिर पूछताछ के लिए बुलाया
CBI ने करूर भगदड़ मामले में एक्टर और TVK चीफ विजय को आगे की पूछताछ के लिए मार्च मंगलवार को…
दिल्ली में ईवी पॉलिसी लाएगी सरकार, अप्रैल-2026 से लागू होगी:इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी मिलेगी, जगह-जगह चार्जिंग स्टेशन लगेंगे
दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने और ट्रांस्पोर्ट सिस्टम में मॉर्डनाइजेशन लाने के लिए रेखा सरकार…