पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब में आई बाढ़, सीमा सुरक्षा, नशा मुक्ति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यह जानकारी खुद गवर्नर ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य की प्रगति हेतु सशक्त रोडमैप पर विचार साझा किए गए। गवर्नर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट की। पंजाब व चंडीगढ़ से जुड़े मुद्दों—बाढ़ राहत, सीमावर्ती सुरक्षा, शिक्षा, नशा मुक्ति, स्टार्टअप, खेल नीति और ‘गिफ्ट सिटी’ मॉडल पर चर्चा हुई। प्रगति हेतु सशक्त रोडमैप पर विचार साझा किए गए। गुरदासपुर में सौंपी थी बाढ़ संबंधी रिपोर्ट पीएम मोदी ने 9 सितंबर को पंजाब का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया और गुरदासपुर में उन लोगों से मिले, जिनकी फसलों और घरों को बाढ़ की वजह से नुकसान हुआ था। इसके बाद उन्होंने पंजाब सरकार के अधिकारियों और मंत्रियों से बैठक की। इस दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद थे। पीएम ने 1600 करोड़ का पैकेज दिया पीएम ने इस दौरान 1,600 करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया था। इसके बाद जब राज्यपाल सीएम का हाल जानने के लिए मोहाली पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से कहा था कि प्रधानमंत्री ने पंजाब को पैकेज के रूप में टोकन मनी दी है। सौ प्रतिशत और धनराशि आएगी।
Related Posts
दिल्ली BMW एक्सीडेंट-आरोपी महिला की न्यायिक हिरासत 10 दिन बढ़ी:कोर्ट ने CCTV फुटेज सुरक्षित रखने कहा; हादसे में वित्त मंत्रालय अधिकारी की मौत हुई थी
दिल्ली में 14 सितंबर को हुए BMW कार एक्सीडेंट केस की आरोपी महिला की न्यायिक हिरासत 27 सितंबर तक बढ़ा…
पंजाब के रंग फीका करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा:जेल में ब्रेड-पिज्जा नहीं कैदियों वाला खाना मिलेगा, आजादी बेटों की कुर्बानियों से मिली
पंजाब के सीएम भगवंत मान आज (दस जुलाई) अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव ढढोगल में…
हांसी में हाईवे पर पुल से गिरी कार:दिल्ली के दंपती की मौत, रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे
हिसार जिले के हांसी क्षेत्र में बुधवार को एक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। ढाणी कुंदनापुर के नजदीक…