भारतीय वायुसेना की ‘रीढ़’ कहा जाने वाला मिग-21 एयरक्राफ्ट शुक्रवार को रिटायर हो गया। चंडीगढ़ एयरबेस में फाइटर जेट को विदाई दी गई। आज से विमान की सेवाएं आधिकारिक तौर पर खत्म हो गई हैं। विदाई समारोह में एयरफोर्स चीफ एपी सिंह ने 23 स्क्वाड्रन के 6 जेट के साथ आखिरी उड़ान भरी। स्क्वाड्रन लीडर प्रिया शर्मा ने भी फ्लाईपास्ट में हिस्सा लिया। 1963 में एयरक्राफ्ट चंडीगढ़ में ही वायुसेना में शामिल हुआ था। 62 साल की सर्विस के दौरान सुपरसोनिक मिग-21 ने 1965 के भारत-पाक युद्ध, 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, 1999 के कारगिल युद्ध और 2019 के बालाकोट एयर स्ट्राइक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भारत का पहला सुपरसोनिक जेट था यानी ये आवाज की गति (332 मीटर प्रति सेकेंड) से तेज उड़ सकता है। अब इसकी जगह तेजस LCA मार्क 1A को शामिल किया जाएगा। MiG-21 के रिटायरमेंट समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख समेत रक्षा मंत्रालय के कई अधिकारी शामिल हुए। मिग-21 के विदाई समारोह की 7 तस्वीरें…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:AAP ने आतिशी को गोवा यूनिट का प्रभारी बनाया, दिल्ली की पूर्व CM ने पंकज गुप्ता की जगह ली
आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को पार्टी की गोवा यूनिट का प्रभारी नियुक्त…
दिल्ली-NCR में पटाखे बनाने की इजाजत, बिक्री पर रोक:सुप्रीम कोर्ट बोला- सिर्फ ग्रीन पटाखे बना सकेंगे; बैन का आदेश लागू नहीं हो सका
सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली से पहले शुक्रवार को दिल्ली-NCR में पटाखा बनाने की इजाजत दे दी। कोर्ट ने कहा कि…
कांग्रेस बोली- बजट सत्र से पहले मोदी की बातें दिखावटी:सदन में जवाब नहीं देते; संसद के बाहर पीएम बोले थे- हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी
संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित किया। पीएम ने गुरुवार को…