फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएचपीसी चौक के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार 21 साल के युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली के बुराडी गांव में रहता था। वह गौछी गांव में अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया था। गौछी गांव के रहने वाले मनीराम ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनका भतीजा अमित दिल्ली के बुराडी गांव में रहता था। दिल्ली में करता था ड्राइवर का काम शनिवार की रात को वह दिल्ली से गौछी दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया था। दिल्ली में वह ड्राइवर का काम करता था। रात को जन्मदिन मनाने के बाद वह सुबह दिल्ली जाने के लिए सुबह 6 बजे फ़रीदाबाद से निकला था। बताया गया कि रविवार सुबह छह बजे जब अमित एनएचपीसी चौक के पास पहुंचा तो पीछे से उसको किसी बाइक वाले ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान थोड़ा दम जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाला मौके से फरार पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है आज सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
Related Posts
पंजाब के 12 जिलों में बाढ़, 29 लोगों की मौत:उत्तराखंड में स्कूल बंद; दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा, कई कॉलोनियां खाली कराई गईं
पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश जारी है। पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर समेत 12 जिले…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल महिलाओं के साथ जमीन पर बैठे; होम लोन सस्ते होंगे; देश में 20 दिन में 5 हजार कोरोना संक्रमित मिले
नमस्कार, कल की बड़ी खबर PM मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे की रही, उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज…
MP-गुजरात पहुंचा मानसून, 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट:राजस्थान में प्री मानसून एक्टिव; UP-बिहार समेत 4 राज्यों में बिजली गिरने से 19 की मौत
21 दिन के ब्रेक के बाद मानसून सोमवार को गुजरात और मध्य प्रदेश के खरगोन जिले तक पहुंच गया। महाराष्ट्र…