दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने भारत-पाकिस्तान मैच से हुई कमाई को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत-पाक मैच से लगभग 490 से 630 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। भारद्वाज ने मांग की कि अगर यह राशि पुलवामा हमले के 26 शहीद परिवारों को दी जाए, तो प्रत्येक परिवार को 19 से 25 करोड़ रुपए मिल सकते हैं। भारद्वाज ने केंद्र सरकार और बीसीसीआई/आईसीसी से एशिया कप के भारत-पाक मैचों से हुई कुल कमाई को पुलवामा हमले के पीड़ित परिवारों को दान करने की अपील की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्रिकेटरों की व्यक्तिगत दान से काम नहीं चलेगा, बल्कि पूरे आयोजन की कमाई को पीड़ितों तक पहुंचाना जरूरी है। भारद्वाज ने कहा कि बीसीसीआई और आईसीसी को अपने विज्ञापन, टिकट, और टीवी ब्रॉडकास्टिंग से मिले सारे पैसे पीड़ितों तक पहुंचाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यही सच्चा सम्मान और देशभक्ति होगी। भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप सौरभ भारद्वाज ने भाजपा नेताओं और मंत्रियों पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस सीरीज की शुरुआत में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान मोहसिन नकवी के साथ तस्वीर खिंचा रहे हैं और हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक और वीडियो अपलोड किया था, जिसमें एशिया कप की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, वह स्टेज पर पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिला रहे, लेकिन जैसे ही वह स्टेज से उतरे दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाया। भारद्वाज ने कहा कि जनता यह तय कर सकती है कि भाजपा की स्क्रिप्ट से पहले क्या हुआ और बाद में क्या हुआ। इस बयान के साथ, सौरभ भारद्वाज ने भारत-पाक मैच की कमाई को शहीद परिवारों को देने की मांग उठाकर एक नया राजनीतिक मुद्दा खड़ा कर दिया है। साथ ही, उन्होंने बीसीसीआई/आईसीसी से दान करने की अपील कर और भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाकर विवाद को और बढ़ा दिया है।
Related Posts
UP में नदियां उफान पर,12 जिलों में बाढ़ के हालात:वाराणसी-प्रयागराज के 1 लाख घरों में पानी भरा, बच्चे को डूबने से बचाते दिखे माता-पिता
उत्तर प्रदेश के तेज बारिश के कारण 12 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। इनमें प्रयागराज, काशी जिले शामिल हैं।…
दिल्ली में हमास की तरह ड्रोन हमले की प्लानिंग थी:NIA जांच में खुलासा; भीड़-भाड़ इलाके में ड्रोन बम गिराते, ताकि ज्यादा लोग मरे
दिल्ली में लाल किला के पास 10 नवंबर को आत्मघाती कार हमला करने वाले वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल ने पहले…
दिल्ली में कांग्रेस सांसद से चेन छीनी:DMK सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही थीं; गृह मंत्री को लेटर लिखकर बोलीं- सदमे में हूं
दिल्ली में कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन से चेन छीनने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह 6 बजे तमिलनाडु…