देशभर में गुरुवार को दशहरा पर्व पर रावण का दहन किया गया। राजस्थान के कोटा में देश के सबसे ऊंचे 221 फीट के रावण का दहन हुआ। यहां मेघनाद दहन के दौरान हाथी बेकाबू हो गया। डीग में रावण दहन के दौरान भीड़ पर पटाखा गिरने से 6 लोग झुलस गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में लाल किले पर श्री धार्मिक लीला समिति की लवकुश रामलीला में शामिल हुईं। उन्होंने तीर चलाकर रावण का दहन किया। यहां पहुंचे लोग बारिश से बचने के लिए कुर्सियों और होर्डिंग्स के नीचे खड़े रहे। दिल्ली में भारी बारिश के कारण पीएम नरेंद्र मोदी इंद्रप्रस्थ की श्री रामलीला कमेटी के दशहरा और अमित शाह पीतमपुरा के दशहरा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। बिहार के पटना में स्थित गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे 80 फीट के रावण का पुतला जलाया गया। यहां बारिश के कारण रावण का सिर टूट गया था। हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिडिम्बा देवी की विदाई के साथ ही कुल्लू घाटी में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हुई। शोभायात्रा के ढालपुर मैदान पहुंचते ही दशहरा उत्सव शुरू हुआ, जो 7 दिन तक चलेगा। देशभर में दशहरा पर्व से जुड़ी 10 तस्वीरें… दशहरा पर्व से जुड़ी तस्वीरें और अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
विमान हादसा-265 शव अस्पताल लाए गए, इनमें 241 विमान सवार:DNA सैंपलिंग शुरू; PM मोदी ने घटनास्थल का दौरा किया, घायलों से भी मिले
अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241…
राहुल गांधी ने दिवाली पर इमरती और लड्डू बनाए:पुरानी दिल्ली की दुकान पर पहुंचे, वीडियो शेयर कर पूछा- आप दिवाली कैसे मना रहे
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज अनूठे अंदाज में दिवाली मनाई। राहुल इस बार दिवाली के मौके पर पुरानी दिल्ली…
हरियाणा की लेडी पहलवान पर दिल्ली में हमला, VIDEO:चाकू लेकर चढ़ा युवक, कांग्रेस नेत्री ने दी पटखनी; कैराना सांसद इकरा हसन से हैं नाता
हरियाणा के नूंह जिले की अंतरराष्ट्रीय पहलवान और कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष रजिया बानो पर दिल्ली में एक युवक…