देशभर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनाई जा रही है। आज भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती भी है। PM मोदी ने दिल्ली के राज घाट पर गांधी और विजय घाट पर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राज घाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने शास्त्री को विजय घाट पर पुष्पांजलि दी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को विजय घाट पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्हें सत्य और अहिंसा का आदर्श माना जाता है। उनकी जयंती को संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मान्यता दी है। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री को उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के लिए याद किया जाता है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय नगर (तब मुगलसराय) मुगलसराय में हुआ था। गांधी-शास्त्री की जयंती से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
मुंबई में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी:कई इलाकों में जाम, लोकल ट्रेन और फ्लाइट्स डिले; इंदौर में बारिश से दीवार गिरी, 3 की मौत
मुंबई और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से तेज बारिश जारी है। कई इलाकों में पानी भर गया है।…
सीजेआई बोले-ज्यूडिशियरी के सामने असली चुनौती डिस्ट्रिक्ट लेवल पर:70% लोगों के मामले जिला स्तर पर ही तय होते हैं; मध्यस्थता न्याय का मजबूत स्तंभ
सीजेआई सूर्यकांत ने शनिवार को कहा, ‘भारतीय ज्यूडिशियरी के सामने असली चुनौती जमीनी लेवल पर है। डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियरी कितनी तेजी,…
लद्दाख में हिमस्खलन, 3 जवान शहीद:कुल्लू में लैंडस्लाइड, 5 की मौत; दिल्ली में 4 मंजला इमारत ढही, अहमदाबाद में दंपति की करंट से मौत
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार रात लैंडस्लाइड से टूटे घर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत…