दिल्ली की एक कोर्ट ने सोमवार को छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती को जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जब पीड़ितों की संख्या ज्यादा हो तो अपराध की गंभीरता कई गुना बढ़ जाती है। जिला न्यायालय की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीप्ति देवेश ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस समय जमानत देने के लिए कोई ठोस आधार नहीं बनता। उनकी जमानत याचिका पर अब 27 अक्टूबर को सुनवाई होगी। तब तक वे न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे। चैतन्यानंद के वकील ने दावा किया कि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है। कुछ छात्राओं को डराया-धमकाया गया कि अगर वे शिकायत नहीं करेंगी तो उनकी स्कॉलरशिप कैंसिल कर दी जाएगी। दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद को 27 सितंबर को आगरा से गिरफ्तार किया था। उस पर वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट (श्रीसीम) में 17 स्टूडेंट्स से यौन शोषण का आरोप है। उसे 28 सितंबर को 5 दिन की रिमांड पर लिया था। पटियाला हाउस कोर्ट ने 3 अक्टूबर को उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। आरोपी के वकील की दलील को जज दीप्ति देवेश ने खारिज किया- छात्राओं को आशीर्वाद देने के बहाने छूता, घूरता था संस्थान की 29 साल की एक छात्रा ने बताया कि उसने यह संस्थान इसलिए चुना, क्योंकि यह उसके बजट में था। MBA की फीस 6 लाख रुपए से भी कम थी। दाखिले के दूसरे दिन से ही अजीब लगने लगा।चैतन्यानंद आशीर्वाद देने के बहाने घूरता, मुस्कुराता और छूता था। जब मैंने सीनियर्स को बताया, तो उन्होंने उन दूसरी छात्राओं के बारे में बताया जिन्होंने इससे बदतर हालात झेले थे। आरोपी के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2009 में उसके खिलाफ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज किया गया था। 2016 में वसंत कुंज में एक महिला ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। हालांकि चैतन्यानंद के निजी जीवन से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। संस्थान में करोड़ों की हेराफेरी का आरोप चैतन्यानंद ने 2010 के बाद शारदा इंस्टीट्यूट ट्रस्ट के समानांतर नया ट्रस्ट बनाकर संस्थान की मूल्यवान जमीन और फंड्स पर कब्जा करने की कोशिश की। आरोप है कि उसने 20 करोड़ रुपए नए ट्रस्ट में ट्रांसफर किए। 1 अक्टूबर: चैतन्यानंद के कमरे से सेक्स टॉय, पोर्न सीडी मिली इससे पहले 1 अक्टूबर को चैतन्यानंद जिस कॉलेज में पढ़ाता था, वहां से उसके कमरे से पुलिस को एक सेक्स टॉय और पांच पोर्न सीडी मिली थीं। दिल्ली पुलिस ने कैंपस में छापेमारी की थी। इस दौरान अश्लील सामग्री के अलावा प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के एक अन्य नेता के साथ कथित तौर पर स्वामी की जाली तस्वीरें भी मिलीं। वहीं, 30 सितंबर को पुलिस ने चैतन्यानंद के मोबाइल से कई महिलाओं की चैट बरामद की थी। इसमें पता चला कि वह महिलाओं को आकर्षित करने के लिए उनसे कई वादे करता था। दोस्तों को सेक्स पार्टनर दिलाता था चैतन्यानंद दिल्ली पुलिस में हमारे सोर्स के मुताबिक, चैतन्यानंद पहले लड़कियों को अपने जाल में फंसाता, फिर उन्हें अपने जानने वालों का सेक्स पार्टनर बनने का ऑफर देता। इस काम के लिए वो इंस्टीट्यूट की लड़कियों को तो टारगेट करता ही था, बाहरी लड़कियों को भी पैसे देकर फायदे के लिए इस्तेमाल करता था। 9 अगस्त से था फरार, 28 सितंबर को आगरा से गिरफ्तार चैतन्यानंद को 9 अगस्त को पद से निष्कासित किया गया था। तब से वह फरार था। चैतन्यानंद पुलिस से बचने के लिए बिना CCTV कैमरों वाले सस्ते होटलों में ठहरता था। वह उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहरों वृंदावन, मथुरा में भी छिपा रहा। चैतन्यानंद के करीबी उसके लिए होटल चुनते थे। 27 सितंबर को वह आगरा के एक होटल में ठहरा था। 28 सितंबर की सुबह 3:30 बजे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को निशाना बनाया पुलिस के मुताबिक, चैतन्यानंद छात्राओं को धमकाकर, अश्लील मैसेज भेजकर और विदेश यात्रा का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। उसने कई बार स्टूडेंट को देर रात कमरे में बुलाया और कम ग्रेड देने की धमकी दी। जांच के दौरान बरामद वॉट्सएप मैसेज में सामने आया था कि चैतन्यानंद छात्राओं को ‘बेबी’, ‘आई लव यू’, ‘आई अडोर यू’ जैसे मैसेज भेजता था। इसके साथ ही उनके बालों और कपड़ों की भी तारीफ करता था। 32 छात्राओं से पूछताछ हुई, जिनमें से 17 ने सीधे यौन उत्पीड़न-मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। अब तक 16 छात्राएं मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करा चुकी हैं। यह भी खुलासा हुआ कि कुछ छात्राओं को आरोपी की ओर से विदेश टूर का झांसा भी दिया गया था। —————————— ये खबर भी पढ़ें… जज ने चैतन्यानंद की याचिका से खुद को अलग किया, कोर्ट ने बिना प्याज-लहसुन वाले खाने की मांग मंजूर की दिल्ली में वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट (श्रीसीम) में 17 स्टूडेंट्स से यौन शोषण के आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती की जमानत याचिका पर सुनवाई से कुछ घंटे पहले जज ने खुद को मामले से अलग कर लिया। चैतन्यानंद की जमानत याचिका 9 अक्टूबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अतुल अहलावत की बेंच में लिस्टेड थी। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ मार्ग बंद:MP में बाढ़ के हालात, राजस्थान के जालोर में 136mm बारिश; हिमाचल में अब तक 37 की मौत
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के कारण अलकनंदा उफान पर है। इसके किनारे बने घर डूब गए हैं। वहीं,…
मोदी ने दिल्ली BJP के नए कार्यालय का उद्घाटन किया:बोले- भाजपा की स्थापना को 45 साल पूरे, जनसंघ के रूप में इसका रोपण 1951 में हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा- भाजपा की स्थापना को…
दिल्ली में जलभराव पर पूर्व सीएम ने भाजपा को घेरा:यहीं 4 इंजन वाली सरकार का है कमाल, क्या कर रही हैं मुख्यमंत्री जी
दिल्ली में सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिसके चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति…