पटना एयरपोर्ट पर बुधवार शाम उस वक्त हंगामा मच गया, जब सांसद पप्पू यादव के समर्थक को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीट दिया। मनीष नाम का शख्स दिल्ली से लौटे कांग्रेस के बिहार अध्यक्ष राजेश राम, राज्य प्रभारी कृष्ण अल्लावरु और नेता शकील अहमद रिसीव करने पहुंचा था। एयरपोर्ट पर पहले से कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। जो बिक्रम विधानसभा से आए थे और पार्टी नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगा रहे थे। एयरपोर्ट पर ‘शकील अहमद चोर है’ के नारे भी लगे। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनीष पीटा। शकील अहमद को भी घेरा गया था। वे किसी तरह अपनी गाड़ी तक पहुंचे और एयरपोर्ट से निकले। भाजपा ने बुधवार शाम 12 प्रत्याशियों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया गया। उन्होंने एक दिन पहले ही 14 अक्टूबर को भाजपा जॉइन की थी। मैथिली ठाकुर को जिस अलीनगर सीट से टिकट मिला है यहां से पिछली बार VIP के टिकट पर मिश्री लाल यादव जीते थे। भाजपा ने बक्सर से पूर्व IPS आनंद मिश्रा को उतारा है। आनंद मिश्रा ने 2 महीने पहले यानी 19 अगस्त को बीजेपी जॉइन की थी। वे लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए IPS की नौकरी छोड़कर आए थे। उस वक्त बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था। चुनाव में निर्दलीय खड़े हुए थे। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें मौका दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
राष्ट्रपति ने दिए 68 हस्तियों को पद्म पुरस्कार:पहले 71 सम्मानित हो चुके; 3 तलाक खत्म करने वाले पूर्व चीफ जस्टिस को पद्म विभूषण, ऋतंभरा को पद्म भूषण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में दूसरे फेज के पद्म अवॉर्ड्स दिए। इनमें लोकगायिका स्वर्गीय डॉ. शारदा…
केंद्र बोला- फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन नहीं दे सकते:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- फांसी पुराना तरीका, सरकार सोच नहीं बदल रही
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मौत की सजा के तरीके पर केंद्र के रुख पर नाराजगी जताई। सरकार ने उस…
भास्कर अपडेट्स:NCERT सिस्टम में बड़ा बदलाव, अब एक्सपर्ट चेक के बिना नहीं छपेगी किताबें
सुप्रीम कोर्ट में एनसीईआरटी की किताब से जुड़े मामले पर बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता…