लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा आज (गुरुवार) सुबह वापस दिल्ली लौट गए हैं। सोनिया और प्रियंका गांधी बीते 12 अक्टूबर ही शिमला पहुंच गई थीं, जबकि राहुल गांधी 14 अक्टूबर को शिमला पहुंचे। आज तीनों नेता वापस लौट गए हैं। आज सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर तीनों सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। चंडीगढ़ से तीनों हेलिकॉप्टर में दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। यहां से राहुल गांधी आज ही बिहार जा सकते हैं। वीरभद्र की प्रतिमा के अनावरण को पहुंची थीं शिमला सोनिया और प्रियंका गांधी हिमाचल के छह बार के सीएम वीरभद्र सिंह के प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने शिमला आईं थीं, जिसका सोनिया गांधी ने 13 अक्टूबर को अनावरण किया। प्रियंका ने छराबड़ा में बना रखा घर बता दें कि, शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है। तीनों नेता छराबड़ा में प्रियंका के घर पर रुके थे। प्रियंका गांधी साल में चार से पांच बार यहां आती रहती हैं। इनके साथ राहुल गांधी, सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी बीच बीच में छराबड़ा आते रहते हैं।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के बडगाम में कार-डंपर में टक्कर, चार लोगों की मौत; 5 घायल
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार रात एक टाटा सुमो और एक डंपर की टक्कर में चार लोगों की मौत…
हरियाणा कांग्रेस संगठन को लेकर दिल्ली में वन-टू-वन चर्चा:आलाकमान ने मीटिंग बुलाई; राहुल आ सकते हैं, हुड्डा सहित 7 बड़े चेहरों को न्योता
हरियाणा कांग्रेस की ‘संगठन सृजन’ प्रकिया के बीच आज (सोमवार को) प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को नई दिल्ली बुलाया…
नहीं उड़ सका हिमाचल सीएम का हेलीकाप्टर:खराब मौसम के कारण परेशानी, सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना; केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज (शुक्रवार) से अगले दो-तीन दिन शिमला में नहीं मिलेंगे। वह आज दिल्ली…