बिहार चुनाव के पहले फेज के नामांकन की समय सीमा बुधवार शाम को खत्म हो गई, लेकिन महागठबंधन का सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सामने नहीं आ सका। कांग्रेस ने अपने 48 कैंडिडेट्स की लिस्ट जरूर जारी की। RJD या VIP की ऐसी कोई लिस्ट नहीं आई। सहनी ने शुक्रवार को चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने दरभंगा की गौराबौराम सीट से संतोष सहनी (भाई) को उम्मीदवार बनाया। सहनी ने कहा- मुझे राज्यसभा नहीं चाहिए, डिप्टी CM बनना है। उन्होंने कहा कि अब मैं अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करूंगा। सहनी ने कांग्रेस के राज्यसभा सीट का ऑफर ठुकरा दिया। राहुल गांधी लिखे लेटर में कहा था- वादे के मुताबिक सीटें नहीं मिलीं। पहले फेज में जिन 121 सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें से 6 पर कांग्रेस और आरजेडी दोनों ने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से 3 दिन के बिहार दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पटना में CM नीतीश से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच लगभग 15 मिनट तक चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। मुलाकात से पहले शाह ने कहा- वर्तमान में NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है। उन पर न सिर्फ BJP, बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है। NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला विधायक दल करेगा। बिहार चुनाव गूगल पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। लोग गूगल पर चुनाव से जुड़ी जानकारी सर्च कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली से पटना जा रही तेजस एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी मिली, ट्रेन अलीगढ़ में 31 मिनट खड़ी रही
दिल्ली से पटना जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को शनिवार की देर रात को बम से उड़ाने की धमकी…
ईद-उल-अजहा पर दिल्ली, भोपाल, संभल की मस्जिदों में नमाज हुई:UP में ड्रोन से निगरानी की गई; अलर्ट पर रही सभी राज्यों की पुलिस
देशभर में शनिवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाई गई। जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा…
भास्कर अपडेट्स:बेंगलुरु में 10 करोड़ रुपए कीमत की ड्रग्स के साथ विदेशी गिरफ्तार, कुछ साल पहले दिल्ली आया था
बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपए कीमत की MDMA ड्रग्स के साथ एक विदेशी…