फरीदाबाद की जवाहर कालोनी में 15 अक्टूबर को गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते हुए ब्लास्ट में झुलसी 2 साल की बच्ची की दिल्ली मे इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 2 महिलाएं और एक बच्चा अभी भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर की रात को करीब 9 बजे जवाहर कालोनी में घर के अंदर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गयी थी। गैस की निकासी ना होने के कारण जोरदार ब्लास्ट हुआ और दो कमरों की छत गिर गई। इस हादसे में महिला पारूल (28) उसकी बेटी नेहा (2) और दूसर कमरे में रहने वाली अनीता (28) उसका बेटा दवांग (2) छत के मलबे के नीचे दब गए थे। जिनको आस-पास के लोगों ने बाहर निकालकर बीके अस्पताल पहुंचाया ,जहां से उनको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। नेहा और पारुल का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। जबकि अनीता और उसके बेटे का एम्स में इलाज चल रहा है। नेहा की सोमवार सुबह मौत हो गई। किराए पर रह रहे थे दोनों परिवार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जवाहर कॉलोनी की गली नंबर 3 में राजीव कुमार के मकान में किराए पर दोनों परिवार रहते थे। इस दो मंजिला मकान में ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक खुद रहते हैं और फर्स्ट फ्लोर पर बने दोनों कमरे उन्होंने किराए पर दे रखे थे। खाना बनाते हुए हुआ हादसा पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मकान मालिक के अनुसार गैस सिलेंडर में गैस रिसाव हो रहा था। जैसे ही खाना बनाने के लिए गैस को जलाया गया तो रसोई में आग लग गई। गैस को बाहर जाने रास्ता नही तो एक जोरदार ब्लास्ट हो गया और कमरों की छत गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
Related Posts
गुरुग्राम में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़:13 राउंड फायरिंग, दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, सब-इंस्पेक्टर भी घायल
हरियाणा के गुरुग्राम में आज अलसुबह दिल्ली पुलिस और गुरुग्राम पुलिस की दो वांटेड बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई।…
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:अदालत ने कल कहा- स्कूल और कोर्ट कैंपस में कुत्तों की क्या जरूरत, वे बच्चों-बड़ों को काट रहे
सुप्रीम कोर्ट में आज आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर सुनवाई होगी। बुधवार को इस मामले करीब ढाई घंटे तक…
भास्कर अपडेट्स:मणिपुर में यूकेएनए का उग्रवादी गिरफ्तार, एक पिस्तौल बरामद
मणिपुर के चुराचांदपुर में पुलिस ने शुक्रवार को बैन संगठन यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) के सदस्य को गिरफ्तार किया…