सिरसा के रहने वाले झुलसे हुए बिजली कर्मचारी जेई मदनलाल की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। मदनलाल के शरीर में आगे से झुलसने के कारण इन्फेक्शन अधिक फैल गया था, जिससे मौत हो गई। रविवार सुबह ही डॉक्टरों ने हिसार से उनको दिल्ली के लिए रेफर किया था। मदनलाल के परिजन दिल्ली से उसका शव लेकर देर रात को सिरसा पहुंचे। ऐसे में सोमवार सुबह ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पिछले पांच सालों से मदनलाल की ड्यूटी गांव कुरंगावाली 132 केवी सब स्टेशन में थी। उसी दौरान सिटी उपकरण में ब्लास्ट हो गया और मदनलाल झुलस गया। मदनलाल की रिटायरमेंट में भी दो साल बचे थे। वह अपने साथी कर्मचारियों से भी यह बात अक्सर सांझा करते थे कि अब तो रिटायरमेंट भी नजदीक है और दो साल और नौकरी करनी है। इससे पहले ही यह हादसा हो गया। अधिकारी मिलने पहुंचे थे अस्पताल घटना के बाद बिजली कर्मचारी और बिजली यूनियन में भी शोक का माहौल है। मदनलाल का साथी कर्मचारियों के साथ मधुर व्यवहार था और मिलनसार था। घटना के बाद से सिरसा सर्कल से एसई, एक्सईएन व अन्य कर्मचारी व यूनियन नेता भी उनसे इलाज के समय अस्पताल में मिलने पहुंचे। दो बच्चों का पिता था मदनलाल करीब 56 वर्षीय मदनलाल कालांवाली का रहने वाला था। बिजली निगम में वह जेई के पद पर कार्यरत था। मदनलाल का एक बेटा और एक बेटी है। 23 दिनों तक हिसार में चला इलाज मदनलाल की पिछले 5 सालों से पहले कुंगरावाली 132 बिजली घर में ड्यूटी थी। 25 सितंबर को मदनलाल डयूटी पर था। दोपहर करीब 12.15 बजे लाइट आउटपुट-इनपुट सीटी के पास उसका सीरियल नंबर नोट कर रहा था। उसी वक्त सीटी से अचानक ब्लास्ट हो गया। यह सीटी बिजलीघर में पीछे की ओर से लगी है, जहां पर घासफूस भी है और सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। शरीर में ज्यादा इन्फेक्शन फैला ब्लास्ट में मदनलाल के हाथ, पांव व आधे से ज्यादा शरीर पूरी तरह झुलस गया था। इसके बाद उसे सिरसा के सिविल अस्पताल में लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया। उसके बाद घरवालों ने मदनलाल को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से रविवार सुबह मदनलाल की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और इन्फेक्शन शरीर में ज्यादा फैल गया। डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
Related Posts
पंजाब में कांग्रेस के जिला प्रधान जल्दी होंगे नियुक्त:राहुल गांधी की सीनियर नेताओं से मीटिंग, 1 सितंबर से संभाल सकते हैं जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस का फोकस अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। इसी कड़ी में आज (सोमवार को) पंजाब…
दिल्ली हाईकोर्ट बोला- फीस नहीं देने पर धमका नहीं सकते:स्कूल सिर्फ कमाई का जरिया नहीं; DPS ने बाउंसर्स बुलाकर स्टूडेंट्स की एंट्री रोकी थी
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को फीस नहीं देने के कारण 31 स्टूडेंट्स को सस्पेंड करने के मामले में द्वारका के…
सर्जिकल स्ट्राइक हीरो के साथ पंजाब पुलिस की दबंगई:हरियाणा के लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा की कार को एस्कॉर्ट से टक्कर मारी; DGP ने रिपोर्ट तलब की
सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा की कार को वीआईपी काफिले में शामिल पंजाब पुलिस की…