दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा पर भारत नगर थाना इलाके में उसके जानकार तीन लड़कों ने एसिड से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार यानी 26 अक्टूबर की है। दीपचंद बंधु अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि मुकुंदपुर की रहने वाली एक युवती को एसिड जलन की चोटों के साथ भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 26 अक्टूबर 2025 को दीप चंद बंधु अस्पताल से एक कॉल आई जिसमें मुकुंदपुर, दिल्ली निवासी 20 वर्षीय एक युवती को एसिड से झुलसने के कारण भर्ती होने की बात कही गई। पीड़ित ने बताया कि वह द्वितीय वर्ष की छात्रा है और अपनी कक्षा के लिए लक्ष्मीबाई कॉलेज, अशोक विहार गई थी। जब वह कॉलेज की ओर जा रही थी, तभी उसका परिचित मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र अपने साथियों इशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आया। इशान ने अरमान को एक बोतल दी, जिसने उस पर एसिड फेंक दिया। पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए। जितेंद्र पीछा करता था, एक महीने पहले बहस हुई थी पुलिस ने कहा कि आरोपी मौके से फरार हो गए है। पीड़िता ने आगे बताया कि जितेंद्र उसका पीछा करता था और करीब एक महीने पहले उनके बीच तीखी बहस हुई थी। क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खबर अपडेट की जा रही है…
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट का आदेश- स्कूल, अस्पताल से आवारा कुत्ते हटाएं:जहां से पकड़ें, नसबंदी के बाद वहीं न छोड़ें; हाईवे से आवारा जानवर भी हटाएं
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और बस स्टैंड से दूर रखने के आदेश दिए हैं। कोर्ट…
BMW हादसा- आरोपी महिला गगनप्रीत कौर को जमानत मिली:कार की टक्कर से वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की मौत हुई थी
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को BMW कार हादसे की मुख्य आरोपी गगनप्रीत कौर (38) को 14 दिन…
UP में कोहरे में 70 वाहन टकराए, 12 की मौत:हिमाचल में तापमान माइनस 2.6°C; बिहार के 15 जिलों में पारा 10°C से नीचे
उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में रविवार को घना कोहरा छाया। जीरो विजिबिलिटी के कारण अलग-अलग शहरों में 70 वाहन…