पंजाब के तरनतारन में चल रहे उप-चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के हक में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली की सरकार पर निशाना साधा है। सीएम मान ने तरनतारन के विभिन्न इलाकों में रोड शो निकाला और संबोधन किया। इस दौरान पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया भी साथ थे। सीएम भगवंत मान से रोड शो के दौरान एक किसान ने पराली जलाने व आ रही मुश्किलों पर सवाल पूछ लिया। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने दिल्ली की सरकार पर तंज कस दिया। सीएम मान ने कहा कि अभी तो पंजाब में पराली जली नहीं है और दिल्ली वालों ने पंजाब को दोष देना शुरू कर दिया। यहां दिल्ली वाले और दूसरी तरफ लाहौर वाले पंजाब को धुएं के लिए कोसते हैं। क्या पंजाब का धुआं 360 डिग्री घूमता है। वहीं, सीएम मान ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाए कि उन्हें पंजाब का धुआं तो दिखता है, लेकिन हरियाणा का धुआं नहीं दिखता। हरियाणा तो दिल्ली के पास है। वहीं, उन्होंने किसान को आश्वासन दिया कि हम इसका हल भी निकालेंगे। पराली प्रबंधन के लिए केंद्र से उचित सब्सिडी की मांग करेंगे। माफी गलती की होती है, गुनाहों की नहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन पार्टी वालों ने गुरुधामों पर टैंक चढ़ाए। माफी गलती की होती है, गुनाहों की सजा होती है। ऐसे कैसे माफ कर दें। सीएम मान ने सुखबीर बादल पर भी तंज कसा- अकाल तख्त साहिब पर जाकर अपनी गलतियों के लिए हां बोलते हैं। लेकिन, बाहर आकर कहते हैं कि मैने ऐसे ही कह दिया। क्या अकाल तख्त साहिब के सामने झूठ बोला था। लोगों ने इनकी गलतियों के लिए इन्हें नीचे उतारा है। लोगों ने नीचे लगाए हैं, मेरा तो नाम ही लगता है। लड़ती फौज है, नाम जरनैल का लगता है। फौज आप हो, आपने ही उन्हें नीचे लगाया है।
Related Posts
महाराष्ट्र में बाढ़-बारिश से 5 जिलों में 10 की मौत:उत्तर भारत के 8 राज्यों से मानसून विदा; MP-गुजरात में बारिश की संभावना
महाराष्ट्र में बाढ़-बारिश के कारण पिछले दो दिनों में 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने…
ज्योति के जरिए रॉ एजेंट्स तक पहुंचना चाहती थी ISI:वॉट्सऐप चैट से खुलासा; पाकिस्तानी एजेंट ने पूछा था- अटारी बॉर्डर पर कोई मिला था क्या
हरियाणा के हिसार से पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI भारत के रॉ एजेंट्स का…
CM गुप्ता पति के साथ मीटिंग में पहुंचीं:AAP बोली- दिल्ली में फुलेरा पंचायत की सरकार; 5 महीने में दूसरी बार अफसरों की मीटिंग में दिखे
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को एक ऑफिशियल मीटिंग में अपने पति मनीष गुप्ता को लेकर पहुंचीं। CM ने…