मोकामा में गुरुवार (30 अक्टूबर) को जनसुराज के कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला हुआ है। इसमें उनके काफिले में शामिल एक राजद नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दुलारचंद यादव जनसुराज कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के साथ चुनाव प्रचार में शामिल थे। जनसुराज के नेताओं ने बताया कि हमारे कैंडिडेट का काफिला अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे था। अचानक से अनंत सिंह के समर्थक गाड़ियों से निकले और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना घोसवारी की है। PM के खिलाफ अभद्र बयान पर BJP ने बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की शिकायत की है। राहुल ने मुजफ्फरपुर में बुधवार को चुनाव रैली में कहा था कि आप उनसे कहो कि देखो भइया हम आपको वोट देंगे। आप स्टेज पर आकर नाच लो, वो नाच लेंगे। बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
DUSU अध्यक्ष को खट्टर ने गले लगाया:बहादुरगढ़ के आर्यन मान को जीत की बधाई दी; केंद्रीय मंत्री बोले- युवा एकता के मार्ग पर
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर…
मोबाइल में एक्टिव सिम से ही चलेंगे वॉट्सएप-टेलीग्राम-स्नैपचैट:सिम हटाई तो एप बंद, कम्प्यूटर पर भी हर 6 घंटे में लॉगआउट; दावा- साइबर फ्रॉड घटेगा
केंद्र सरकार ने शनिवार को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स को लेकर नया आदेश जारी किया है। वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट,…
SIR पर ममता बोलीं-EC बंगाल को निशाना बना रहा:नाम मिसमैच पर दिए नोटिस वापस लिए जाएं; पहली बार किसी CM ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) मामले पर सुनवाई की। जहां राज्य की मुख्यमंत्री…