बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की 122 सीटों पर रविवार शाम 5 बजते ही चुनाव प्रचार खत्म हुआ। इन सीटों पर वोटिंग 11 नंवबर को होनी है। 14 नवंबर को रिजल्ट आएगा। दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाई गई है। बॉर्डर को 11 नवंबर की रात तक सील की गई। इस दौरान सीमा पर लोगों के आने-जाने पर रोक है। प्रचार के आखिरी दिन सीएम नीतीश कुमार कैमूर के चैनपुर में जमा खान के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। लालू का बिना नाम लिए उन्होंने कहा- खुद हटे तो पत्नी को सीएम बना दिया। वे केवल परिवार का सोचते हैं। तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार में कुल 16 जनसभाओं को संबोधित किया। राहुल गांधी ने किशनगंज और पूर्णिया में जनसभा की। वहीं यूपी के सीएम योगी ने भी 4 रैलियां कीं। बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में SUV थार खाई में गिरी, पिकनिक मनाने गए सभी 6 युवाओं की मौत
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के ताम्हिनी घाट पर SUV थार गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवाओं…
अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत समेत कई ट्रेनें घंटों लेट:प्लेटफॉर्म पर इंतजार में यात्री, रेलवे बोला-सुरक्षा के चलते धीमी गति से निकाल रहे
पंजाब में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अमृतसर की ओर से…
कर्नल सोफिया बोलीं- पाकिस्तान नागरिकों को ढाल बना रहा:400 तुर्किये ड्रोन दागे; अपने एयरस्पेस में यात्री विमान उड़ने दिए, ताकि भारत जवाबी हमला न करे
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे पाकिस्तान के साथ तनाव पर लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश…