ओडिशा के कटक में बाली यात्रा मैदान में गुरुवार शाम को बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में भगदड़ जैसे हालात बन गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान 2 लोग बेहोश हो गए। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों ने बताया कि श्रेया जब स्टेज पर आईं तो बड़ी संख्या में लोग आगे की ओर दौड़ने लगे। इससे भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए कार्यक्रम को रोका गया। हालात सामान्य होने के बाद इवेंट फिर से शुरू हुआ। पुलिस कमिश्नर देव दत्ता सिंह ने कहा- कोई बड़ी घटना नहीं हुई। भीड़ बहुत थी, लेकिन हमने इसे अच्छे से संभाला। एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी है और वह ठीक है। ओडिशा में बालि यात्रा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसी त्योहार के आखिरी दिन श्रेया का गाना सुनने हजारों फैंस जमा थे।
Related Posts
समालखा पूर्व विधायक मच्छरौली के भाई का निधन:झारखंड में दिमागी नस फटने से बीमार, दिल्ली में ली अंतिम सांस
पानीपत जिले के समालखा के पूर्व विधायक रविन्द्र मच्छरौली के छोटे भाई बिक्रम सिंह का निधन हो गया है। वे…
उत्तराखंड में स्टार्टअप के लिए मिलेगी ₹200 करोड़ की मदद:CM बोले- मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन का नया हब बनेगा प्रदेश, स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप का काम तेज
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नई दिल्ली में PHD चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक सत्र…
कांग्रेस बोली-BJP और चीन में कौन सा गुप्त समझौता:भाजपा मुख्यालय में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और बीजेपी नेताओं की मुलाकात पर सवाल उठाए
कांग्रेस ने मंगलवार को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के डेलिगेशन की भाजपा नेताओं से मुलाकात और चीन के जम्मू-कश्मीर…