जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार रात एक टाटा सुमो और एक डंपर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बडगाम के पलार में रात करीब 10.30 बजे यह हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद नौ लोगों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। पांच अन्य का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पंजाब के 3 गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, पिस्टल और ₹2.18 लाख कैश जब्त जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरनकोट इलाके के मिर्जा मोड़ पर पुलिस ने शनिवार को पंजाब के एक गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो पिस्टल और 2.18 लाख रुपए से ज्यादा कैश जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग कुख्यात गोपी घनश्याम पुरिया गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं और वे हथियार खरीदने के लिए सीमा से लगे गांव आए थे। आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी कंवलजीत सिंह, मनदीप सिंह उर्फ सिद्धू और हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वे निजी कार से आए थे।
Related Posts
फरीदाबाद में नशा तस्कर गिरफ्तार:तलाशी में स्मैक बरामद, दिल्ली से खरीदकर लाया, बेचने वाले व्यक्ति की तलाश
फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5.53…
बजट 2026- अब तक का सबसे बड़ा रक्षा बजट:लखनऊ,भोपाल-जयपुर जैसे शहरों को ₹5000 करोड़ मिलेंगे, चुनावी राज्य तमिलनाडु-बंगाल को रेल कॉरिडोर की सौगात
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 2026 का बजट पेश किया। संसद में 85 मिनट के भाषण में उन्होंने…
फास्टैग से पार्किंग से लेकर पेट्रोल तक का होगा पेमेंट:सड़क परिवहन मंत्रालय ला रहा योजना; 6 महीने का ट्रायल सफल रहा
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय फास्टैग को मल्टीपर्पस बनाने की तैयारी में है। इसके तहत अब पार्किंग से लेकर…