दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर नबी का शनिवार को एक और CCTV फुटेज सामने आया है। ये वीडियो दिल्ली ब्लास्ट से 12 दिन पहले का है। 29 अक्टूबर को फरीदाबाद में एक शॉप पर मौजूद आतंकी उमर अपना फोन चार्जिंग के लिए दुकानदार को देता नजर आ रहा है। 25 सेंकेंड के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि बेंच पर बैठा उमर अपने साथ साइड बैग लिए हुआ है। वो बैग से मोबाइल निकालता, दुकानदार को देता है। उसके पास एक और मोबाइल और नजर आ रहा है। उमर बेंच पर ही बैठा रहता है। वो नर्वस नजर आ रहा है। इधर दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ 2 FIR दर्ज की हैं। जो यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) और नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) के एक्शन के बाद की गईं। पहली FIR सेक्शन 12 के उल्लंघन के मामले में हुई। दूसरी यूनिवर्सिटी की फर्जी मान्यता के क्लेम से जुड़े हैं। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन की पार्किंग के पास 10 नवंबर की शाम 6.52 पर i20 कार में ब्लास्ट हुआ था। कार उमर चला रहा था। घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 से ज्यादा घायल हैं। उनका दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। कुछ की हालत गंभीर भी है। ब्लास्ट के कारण 40 फीट नीचे मेट्रो स्टेशन हिल गया, 2 तस्वीरें मैप से समझिए धमाके की लोकेशन दिल्ली धमाके से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:AIADMK से निष्कासित तमिलनाडु सीएम पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल, मुख्यमंत्री स्टालिन ने सदस्यता दिलाई
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व AIADMK नेता ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) ने शुक्रवार…
गुरुग्राम के SHO पर दिल्ली में रेप की FIR:लेडी एडवोकेट बोली- कॉन्स्टेबल को बाहर भेज रात 3 बजे तक बिठाया, मुझे कहा, जो चाहूं करूंगा
गुरुग्राम के एक एसएचओ पर तीस हजारी कोर्ट की लेडी एडवोकेट ने दिल्ली में रेप, उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार की…
उत्तराखंड के थराली में बादल फटा, एक की मौत:80 घरों में 2 फीट तक मलबा भरा; दुकानें-बाजार भी तबाह, रेस्क्यू के लिए आर्मी पहुंची
उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात बादल फट गया। हादसा रात 1 से 2 बजे के…