दिल्ली में लाल किले के पास चांदनी चौक में 10 नवंबर को हुंडई i20 कार में धमाके वाली जगह के पास मलबे से पुलिस को 9 एमएम की 3 गोलियां मिली हैं, जिनमें से दो जिंदा कारतूस हैं। एक सूत्र ने रविवार को बताया कि मौके से कोई हथियार नहीं मिला है। जली हुई कार के पास सिर्फ गोलियां कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। यह गोलियां सिर्फ विशेष सुरक्षा यूनिट्स या अनुमति प्राप्त लोग ही अपने पास रख सकते हैं। आम नागरिकों को इसे रखने की इजाजत नहीं है। सूत्र के अनुसार, मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी उनके हथियारों की जांच करने को कहा गया, लेकिन कोई भी कारतूस गायब नहीं मिला। सूत्रों ने बताया कि कार धमाके करने वाला आतंकी डॉ. उमर नबी चांदनी चौक में ब्लास्ट से पहले कब और कहां-कहां गया था, सुरक्षा एजेंसियां उसके पूरे रूट को फिर से रिक्रिएट करने तैयारी कर रही हैं। वह 29 अक्टूबर को फरीदाबाद की अल फलहा यूनिवर्सिटी से कार लेकर निकला था। 10 नवंबर को हमले के दिन तक, उसकी कार 50 से ज्यादा CCTV कैमरों में कैद हुई। इन फुटेज को एक साथ जोड़कर इस रीक्रिएशन को अंजाम दिया जा रहा है। इसमें डॉ. उमर के हर चेकपोस्ट पार करने, सभी पार्किंग एंट्री और उसकी कार जहां-जहां रुकी, हर जगह को शामिल किया जाएगा। इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि फरीदाबाद से दिल्ली पहुंचने तक, क्या कोई व्यक्ति उससे मिला, उसका पीछा किया या उसकी मदद की। सूत्र ने बताया कि उमर ने NCR में कितने घंटे बिताए, यह समझने के लिए सभी बिंदुओं को जोड़ना बेहद जरूरी है। मैप से समझिए धमाके की लोकेशन दिल्ली धमाके से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:PAK आर्मी पर फिदायीन हमला, दावा- 90 सैनिक मारे गए; मोदी बोले- पाकिस्तान ने हमेशा धोखा दिया; सुनीता विलियम्स को लेने पहुंचा स्पेसक्राफ्ट
नमस्कार, कल की बड़ी खबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए फिदायीन हमले की रही, जिसमें 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।…
मेरठ मेट्रो के शताब्दी नगर स्टेशन का काम पूरा:जल्द नए स्टेशन पर एक साथ दौड़ेंगी रैपिड और मेट्रो
मेरठ मेट्रो का शताब्दी नगर स्टेशन भी जल्द शुरू होने वाला है। स्टेशन के बनने का काम लगभग पूरा हो…
सुप्रीम कोर्ट बोला-कुत्तों के चलते लोग कब तक परेशानी झेलेंगे:स्कूल और कोर्ट कैंपस में कुत्तों की क्या जरूरत; वे बच्चों-बड़ों को काट रहे, लोग मर रहे
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सड़कों पर कुत्तों की मौजूदगी पर चिंता जताई। कहा कि इलाज से बेहतर है रोकथाम…