हरियाणा की सरकारी डॉक्टर को JK पुलिस ने छोड़ा:दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी के बारे में पूछा; घर रोहतक में, पति भिवानी में मेडिकल अफसर

हरियाणा में रोहतक की रहने वाली डॉ. प्रियंका शर्मा को जम्मू कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने हिरासत में लिया। प्रियंका से आतंकी माड्यूल में गिरफ्तार डॉ. आदिल अहमद के बारे में पूछताछ की गई। प्रियंका अनंतनाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में जनरल मेडिसिन की फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। डॉ. आदिल भी इसी मेडिकल कॉलेज में प्रियंका का सीनियर था। पूछताछ के बाद प्रियंका को छोड़ दिया गया। प्रियंका का मोबाइल टीम ने जांच के लिए भेज दिया है। प्रियंका हरियाणा के झज्जर में सरकारी डॉक्टर है। वह MD करने के लिए स्टडी लीव पर 2023 से अनंतनाग में रह रही हैं। इनके पति भी भिवानी में सरकारी डॉक्टर हैं। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए डॉ. प्रियंका तक कैसे पहुंची टीमें…. आदिल के लॉकर से मिली थी AK-47
डॉ. आदिल अहमद को जम्मू कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम ने आदिल के अनंतनाग गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ डॉ. मुजम्मिल, उसकी गर्लफ्रेंड शाहीन और डॉ. उमर भी शामिल थे। आदिल की गिरफ्तारी के बाद ही जम्मू कश्मीर पुलिस ने डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन को गिरफ्तार किया। मुजम्मिल के फरीदाबाद स्थित दो किराए के घरों से पुलिस को 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ, जबकि शाहीन के पास से एक AK-47 राइफल मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *