नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले-2025 में हरियाणा को स्वच्छ मंडप में गोल्ड मेडल मिला है। व्यापार मेले में अलग-अलग श्रेणियों में मेडल दिए गए थे, इसमें हरियाणा के पवेलियन ने स्वच्छ मंडप में बाजी मारी है। मंडप के निदेशक अनिल चौधरी ने बताया कि 14 से 27 नवंबर तक 14 दिन चले 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा पवेलियन लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पवेलियन में हरियाणवी संस्कृति, निरंतर जारी इनोवेशन और प्रदेश के विकास की झलक देखने को मिल रही थी। इसमें एआई ताऊ ने सभी का ध्यान खींचा। मेले के समापन के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया था, इसमें हरियाणा पवेलियन ने स्वच्छ मंडप में गोल्ड मेडल जीता है। एआई ताऊ ने खींचा सभी का ध्यान निदेशक अनिल चौधरी ने बताया कि पवेलियन में यूं तो कला व संस्कृति से जुड़ी बहुत से नए प्रयोग किए गए थे, लेकिन इस बार एक नया प्रयोग एआई ताऊ का किया गया था। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाए गया ताऊ हंसा-हंसाकर लोगों को हरियाणा सरकार से जुड़ी अलग-अलग योजनाओं की जानकारी देता था। यह पवेलियन में विशेष आकर्षण का केंद्र था। जैसे ही कोई व्यक्ति बटन दबाता था, एआई ताऊ खड़ा हो जाता था और हरियाणवी अंदाज में बात करने लगता था। अलग-अलग स्टॉल भी रहे आकर्षण का केंद्र उन्होंने बताया कि हरियाणा पवेलियन में अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। इसमें 11 कारीगरों और स्वयं सहायता समूह ने स्टॉल लगाए थे, जबकि 22 एमएसएमई ने अपने स्टॉल लगाए थे। ये भी खरीदारों के आकर्षण का केंद्र रहे। हरियाणा पवेलियन एक भारत-श्रेष्ठ भारत के थीम पर बनाया गया था। पवेलियन में सूरजकुंड मेला और गीता जयंती को दर्शाया गया था। लोगों ने पवेलियन में जमकर सेल्फी व फोटो क्लिक की और हरियाणा को जाना। निदेशक अनिल चौधरी ने बताया कि इस बार का मेला बेहद सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:BJP-कांग्रेस का पोस्टर वॉर; ऑपरेशन सिंदूर मदरसों में पढ़ाया जाएगा; पाकिस्तानी आर्मी चीफ का प्रमोशन; मुंबई में 2 कोरोना पेशेंट की मौत
नमस्कार, कल की बड़ी खबर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े पोस्टर वॉर की रही, दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे के…
मध्य प्रदेश, राजस्थान-बिहार में हीटवेव और बारिश दोनों का अलर्ट:पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 3 की मौत, झारखंड में CRPF जवान झुलसे
मौसम विभाग ने शुक्रवार को देश के 29 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य…
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में ट्रैक्टर समेत 7 बहे:वैष्णो देवी यात्रा शुरू, दोनों रूट खुले, लैंडस्लाइड के कारण 22 दिन से बंद थी
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में मानसून अभी भी एक्टिव है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में बुधवार को…