देश के कई एयरपोर्ट पर मंगलवार को एअर इंडिया और दूसरी एयरलाइंस के चेक-इन सिस्टम में गड़बड़ी हो गई। इसके कारण मंगलवार शाम को फ्लाइट में देरी हुई, दिक्कत 45 मिनट तक बनी रही, जिसके बाद इसे ठीक कर दिया गया। एअर इंडिया ने रात 10.49 बजे एक पोस्ट में कहा, “थर्ड पार्टी सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो गया है, और सभी एयरपोर्ट पर चेक-इन नॉर्मल तरीके से काम कर रहा है। हमारी सभी फ्लाइट शेड्यूल के हिसाब से चल रही हैं। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली ब्लास्ट केस के लिए केंद्र ने सीनियर वकील माधव खुराना को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अपॉइंट किया केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को सीनियर वकील माधव खुराना को 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट से जुड़े केस में ट्रायल और दूसरे मामलों को चलाने के लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अपॉइंट किया है। इस ब्लास्ट में 15 लोगों की जान चली गई थी। खुराना को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की ओर से NIA स्पेशल कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के सामने ट्रायल और दूसरे कानूनी मामलों को चलाने के लिए तीन साल के लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (SPP) अपॉइंट किया गया है।
Related Posts
गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने वाला युवक दिल्ली का:मुस्लिम शेर लिख VIDEO वायरल की, विवाद हुआ तो माफी मांगी; बोला- मर्यादा पता नहीं थी
अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाला युवक दिल्ली का है। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर…
मोकामा में RJD नेता की हत्या:जनसुराज कैंडिडेट के प्रचार में शामिल थे; अनंत सिंह बोले- ये सूरजभान ने करवाया; BJP ने राहुल की शिकायत की
मोकामा में गुरुवार (30 अक्टूबर) को जनसुराज के कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर हमला हुआ है। इसमें उनके काफिले…
दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारत के:मेघालय का बर्नीहाट टॉप, दिल्ली सबसे पॉल्यूटेड कैपिटल; ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड समेत 14 देश सबसे साफ
दुनिया को 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारत के हैं। मेघालय का बर्नीहाट शीर्ष पर है। वहीं, दिल्ली सबसे…