चुनाव सुधार यानी SIR पर लोकसभा में 9 दिसंबर को चर्चा होगी। संसद में दो दिन से फौरन चर्चा पर अड़ा विपक्ष बहस के लिए मान गया है। मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता के. सुरेश ने बताया, ‘9 दिसंबर को इलेक्टोरल रिफॉर्म्स यानी चुनावी सुधारों पर 10 घंटे बहस होगी।’ साथ ही उन्होंने कहा- एक दिन पहले 8 दिसंबर को वंदे मातरम् पर चर्चा होगी। इसके लिए भी 10 घंटे का समय तय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहस की शुरुआत करेंगे। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर सरकार सदन में इस पर चर्चा करा रही है। SIR पर चर्चा के लिए अड़ा था विपक्ष शीतकालीन सत्र के पहले दो दिन हंगामे की वजह से सदन का कामकाज प्रभावित हुआ। विपक्ष SIR और वोट चोरी के आरोप पर फौरन चर्चा की मांग पर अड़ा था। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य सभा में कहा ‘ SIR की प्रोसेस के दौरान 12-13 लोगों की जान जा चुकी है। ये अर्जेंट मैटर है। फौरन चर्चा होनी चाहिए। विपक्ष ने दोनों सदनों की कार्यवाही चलने नहीं दी।’वोट चोर- गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दोनों पक्षों को अपने मीटिंग रूम में बुलाया था। यहां सहमति बनी कि कल से सदन बिना किसी हंगामे के चलेगा। संसद से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजरिए….
Related Posts
मिग-21 फाइटर जेट 26 सितंबर को रिटायर होगा:62 साल पहले एयरफोर्स में शामिल हुआ था, 3 जंग में शामिल रहा; अब तक 400 क्रैश
भारतीय वायुसेना की ‘रीढ़’ कहे जाने वाले मिग-21 एयरक्राफ्ट 26 सितंबर को रिटायर हो जाएगा। 62 साल की सर्विस के…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान-इजराइल में जंग शुरू; भारत ने नागरिकों से तेहरान छोड़ने को कहा; प्लेन क्रैश साइट का नया VIDEO
नमस्कार, कल की बड़ी खबर ईरान के इजराइल से जंग के आधिकारिक ऐलान की रही। एक खबर अहमदाबाद प्लेन क्रैश…
शाह सबसे लंबे समय गृह मंत्री रहने वाले व्यक्ति बने:पद पर आज 2258वां दिन, 2019 में शपथ ली थी; आडवाणी का रिकॉर्ड तोड़ा
अमित शाह मंगलवार को भारत के सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। वे…