सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को भारतीय सेना की शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) की कई महिला वायुसेना अधिकारियों को परमानेंट कमीशन न देने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं की सुनवाई की। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस उज्ज्वल भूयान और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने कहा- हर ड्यूटी महत्वपूर्ण होती है, जमीन पर हो या हवा में, देश को आपकी सेवाओं पर गर्व है। विंग कमांडर सुचेता एडन और अन्य की याचिका में कहा गया है कि मानदंड बदलकर महिलाओं के साथ भेदभाव किया गया। उन्हें परमानेंट कमीशन नहीं दिया गया, जो संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता) का उल्लंघन है। आरोप है कि 2019 की मानव संसाधन नीति के बाद कई महिला अधिकारियों के मामलों को श्रेणीबद्ध नहीं किया गया क्योंकि वे प्रेग्नेंट थीं या मैटरनिटी लीव पर थीं, जबकि उनके सीजीपीए अच्छा था। दलील दी गई कि सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले साफ कहते हैं कि गर्भावस्था के आधार पर किसी महिला से भेदभाव नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट में एक महिला अधिकारी ने कहा कि हमारी जिम्मेदारियों को कमतर आंका गया है। मामले में अंतिम सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। विंग कमांडर निकिता पांडे का मामला 22 मई को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और इंडियन एयर फोर्स को निर्देश दिया था कि विंग कमांडर निकिता पांडे को सेवा से न निकाला जाए। पांडे ऑपरेशन बालाकोट और ऑपरेशन सिंदूर में भी शामिल थीं। पांडे ने एयरफोर्स पर परमानेंट कमीशन देने में भेदभाव का आरोप लगाया है। ……………… सुप्रीम कोर्ट बोला- सेना की परमानेंट कमीशन पॉलिसी में खामियां, केंद्र सरकार ने कहा- महिला अफसरों के साथ भेदभाव नहीं सुप्रीम कोर्ट में अक्टूबर में भारतीय सेना की शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) की 13 महिला अफसरों के आरोपों पर सुनवाई की थी। कोर्ट ने कहा था कि परमानेंट कमीशन पॉलिसी में कुछ खामियां हैं। जैसे किसी बैच में 80 अंक पाने वाला अफसर बनता है तो दूसरे बैच में 65 अंक पाने वाले को भी मौका मिल सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
दिल्ली में आज से 13 जिले, पहले 11 थे:शहादरा को नॉर्थ ईस्ट में मिलाया गया; 13 साल बाद पहले हुआ था आखिरी बदलाव
दिल्ली में जिलों की संख्या 11 से बढ़ाकर 13 कर दी गई है। पुनर्गठन के तहत तीन नए जिले- ओल्ड…
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 पर रही तीव्रता
रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी डोडा जिले में 4.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि कहीं से किसी…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, 30 सैनिक मारे गए; केजरीवाल पर FIR के आदेश; अब सैटेलाइट से इंटरनेट मिलेगा, स्पेस X-एयरटेल में डील
नमस्कार, कल की बड़ी खबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से रही। यहां बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने क्वेटा से पेशावर…