सुप्रीम कोर्ट ने 2009 के एसिड अटैक मामले में ट्रायल की देरी पर नाराजगी जताई। साथ ही देश के सभी हाईकोर्ट और रजिस्ट्रार जनरल को उनके पास पेंडिंग एसिड अटैक केस का डेटा मांगा है। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा- अपराध 2009 का है। ट्रायल अब तक पूरा नहीं हुआ। अगर दिल्ली भी एसी चुनौतियों से नहीं निपट पा रही, तो यह सिस्टम के लिए शर्मनाक है। कोर्ट ने कहा- एसिड अटैक करने वालों के साथ कानून किसी तरह की नरमी नहीं बरत सकता। याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट में हर दिन सुनवाई के लिए अर्जी दें, जिससे केस को प्राथमिकता मिले। दिल्ली में भी ट्रायल जारी है, वहां भी इसके निपटारे के लिए आवेदन करें दरअसल, मामला 2009 का है। 26 साल की एमबीए स्टूडेंट पर एसिड अटैक हुआ था। उसने कोर्ट में बताया-16 साल बीत गए, लेकिन ट्रायल पूरा नहीं हुआ। शुरुआत के 4 साल केस में कोई प्रोग्रेस नहीं हुई। अब जाकर मामला दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में नतीजे पर पहुंचा है। एसिड पिलाने पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि अब कई हमलावर पीड़ितों को एसिड पिलाने लगे हैं। इससे पीड़ित विकलांग हो जाते हैं। कई सर्वाइवर खाना भी नहीं खा पाते और उन्हें पूरी जिंदगी इलाज की जरूरत पड़ती है। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- ऐसे पीड़ितों को विकलांग व्यक्तियों के अधिकार वाले कानून (RPwD Act, 2016) में जोड़ा जाना चाहिए। CJI ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या कानून में बदलाव करके ऐसा किया जा सकता है। SG ने इस पर सहमति जताई। कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता का मामला मूल रूप से हरियाणा का है, इसलिए हरियाणा को भी इस केस में पक्षकार बनाया जाए। ———— सुप्रीम कोर्ट की ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला-बांग्लादेश डिपोर्ट की गई गर्भवती को वापस लाएं:कानून इंसानियत से बड़ा नहीं; केंद्र ने जून में परिवार को देश से निकाला था सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह नौ महीने की गर्भवती सुनाली खातून और उसके 8 साल के बच्चे को बांग्लादेश से वापस लाए। अदालत ने कहा कि कानून को कभी-कभी इंसानियत के आगे झुकना होता है।पूरी खबर पढ़ें
Related Posts
पीएम से दिल्ली में मिले पंजाब के राज्यपाल:एक महीने में दूसरी बार मुलाकात; बाढ़-सीमावर्ती सुरक्षा और गिफ्ट सिटी मॉडल पर बनी स्ट्रेटजी
पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब…
आतिशी का VIDEO, पंजाब DGP बोले- मामला ऑनगोइंग:डीजीपी का मेन रोल पॉलिसी मेकिंग; AAP नेता पर सिख गुरू के अपमान का आरोप
दिल्ली की पूर्व CM व AAP विधायक आतिशी मार्लेना के वायरल वीडियो को लेकर पंजाब के DGP गौरव यादव ने…
मई में इतिहास की सबसे ज्यादा बारिश:सिक्किम में लैंडस्लाइड, कई घर मलबे में दबे; हिमाचल में पर्यटकों के लिए अलर्ट; श्रीनगर में बर्फबारी
मई में मानसून की दस्तक ने बारिश का नया रिकॉर्ड बना दिया है। देश में 30 मई तक 116.6 मिमी…