क्रू मेंबर की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी है। कई जगह परेशान पैसेंजर्स ने जमकर हंगामा किया। एयरपोर्ट पर सूटकेस के ढेर पड़े हैं। फ्लाइट का इंतजार कर रहे लोगों ने जमीन पर रात गुजारी। फ्लाइट कैंसिल होने के चलते कर्नाटक के हुबली का एक कपल अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन शामिल हुआ। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक परेशान पिता इंडिगो स्टाफ पर चीखा- सिस्टर, मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए। उसे ब्लीडिंग हो रही है। 10 फोटोज में देखिए, इंडिगो की उड़ानें कैंसिल होने के चलते क्या हालात बने… गूगल पर ट्रेंड कर रहा इंडिगो सोर्स: गूगल ट्रेंड —————————- इंडिगो फ्लाइट कैंसिल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 4 दिन में 1200+ फ्लाइट रद्द, सरकार बैकफुट पर:वीकली रेस्ट नियम तत्काल वापस; देशभर में इंडिगो पैसेंजर परेशान, मारपीट के हालात सरकार ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो को रोस्टर (ड्यूटी चार्ट) नियमों से राहत दे दी है। एयरलाइन शुक्रवार को लगातार चौथे दिन क्रू मेंबर्स (पायलट सहित अन्य फ्लाइट स्टाफ) की कमी से जूझती दिखी। इसके कारण शुक्रवार को दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें… पैसेंजर्स की सुरक्षा की कीमत पर इंडिगो को राहत:सरकार ने वीकली रेस्ट नियम वापस लिया; अब फ्लाइट क्रू को 48 नहीं, 36 घंटे ही रेस्ट मिलेगा देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की पिछले 4 दिनों में 1200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल होने के बाद केंद्र सरकार शुक्रवार को बैकफुट पर आ गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारत के:मेघालय का बर्नीहाट टॉप, दिल्ली सबसे पॉल्यूटेड कैपिटल; ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड समेत 14 देश सबसे साफ
दुनिया को 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारत के हैं। मेघालय का बर्नीहाट शीर्ष पर है। वहीं, दिल्ली सबसे…
दिल्ली-NCR प्रदूषण, सुप्रीम कोर्ट बोला- सिर्फ किसान जिम्मेदार नहीं:कोविड में भी पराली जलाई फिर भी आसमान साफ था; सरकार एक्शन प्लान पर दोबारा विचार करे
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली-NCR में बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों को फटकार लगाई।…
झज्जर में अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का भंडाफोड़:बहादुरगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में की चोरी, दिल्ली के रहने वाले 3 मेंबर अरेस्ट
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र में हुई ज्वेलरी शोरूम चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर…