जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के जैना कदल निवासी अलगाववादी नेता जावेद अहमद मीर उर्फ जावेद नलका को 1996 के एक पुराने केस में गिरफ्तार किया है। वह शेरगरी पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में वॉन्टेड था, जिसमें दंगा, पथराव और अवैध गतिविधियों से जुड़े आरोप शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जावेद मीर को शेरगरी पुलिस ने हिरासत में लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मीर उस जुलूस का हिस्सा था जिसे कथित रूप से जुलाई 1996 में मारे गए टेररिस्ट हिलाल अहमद बेग के अंतिम यात्रा के दौरान लीड किया गया था।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में हॉस्पिटल से नवजात बच्चे को ले गई महिला, पुलिस ने बरामद किया, एक आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के एक अस्पताल से 14 फरवरी को पैदा हुए एक नवजात बच्चे को किडनैप कर लिया गया था। पुलिस…
भास्कर अपडेट्स:लद्दाख में सेना की गाड़ी पर चट्टान गिरी, लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत; 3 अफसर गंभीर रूप से घायल
लद्दाख के लेह में सेना की एक गाड़ी पर चट्टान गिरने से एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत…
टर्किश एविएशन कंपनी सेलेबी की याचिका सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट:तुर्किये ने पाकिस्तान को ड्रोन दिए, भारत ने कंपनी का सिक्योरिटी क्लियरेंस कैंसिल किया
भारत सरकार ने सेलेबी (Celebi) एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी 15 मई को तत्काल प्रभाव से रद्द…