विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी VB–G Ram G लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया। कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने गुरुवार को दोनों सदनों में विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान विपक्ष ने बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और कागज फेंके। हंगामे के बीच बिल ध्वनि मत से पास हो गया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मनरेगा का नाम पहले महात्मा गांधी के नाम पर नहीं रखा गया। वो तो पहले नरेगा थी। बाद में जब 2009 के चुनाव आए तब चुनाव और वोट के कारण महात्मा गांधी याद आए। इसके बाद उसमें जोड़ा गया महात्मा गांधी। इससे पहले विपक्ष ने इस बिल के विरोध में संसद परिसर में मार्च निकाला। इसमें विपक्ष के 50 से ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया और VB-G-RAM-G बिल वापस लेने के नारे लगाए। गुरुवार को राज्यसभा में करीब रात 12 बजे तक VB-G-RAM-G बिल पर तक चर्चा चली। लोकसभा में बुधवार को 14 घंटे चर्चा हुई थी। बिल राज्यसभा से 12:30 बजे पास हो गया। यह 20 साल पुराने MGNREG एक्ट की जगह लेगा। इसके पहले राज्यसभा में सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (SHANTI) बिल पास कर दिया गया। संसद में बुधवार की कार्रवाई की बड़ी बातें… लोग गूगल पर vb g ram g के बारे में सर्च कर रहे हैं। सोर्स- गूगल ट्रेंड्स
Related Posts
राहुल बोले- अरुण जेटली ने किसान कानून पर धमकाया:कहा था विरोध करोगे तो कार्रवाई होगी; बेटे ने कहा- उनकी मौत के सालभर बाद कानून आया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को किसान कानून और सरकार का विरोध करने पर पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली…
हरियाणा के UER-2 एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू:सिंगल साइड के 235 से 2260 रुपए चुकाने होंगे; मासिक पास 50 हजार रुपए तक का
हरियाणा में बने अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने टोल रेट की लिस्ट जारी कर…
देश के 27 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट:मध्य प्रदेश में तापमान 10°C तक गिरा, राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित देश के 27 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का…