देशभर में क्रिसमस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी क्रिसमस पर गुरुवार को दिल्ली की कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए। इस सर्विस में प्रार्थनाएं, कैरोल हुए। वहीं दिल्ली के बिशप रेव्ह डॉ. पॉल स्वरूप ने पीएम मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की। राहुल गांधी ने भी एक वीडियो पोस्ट कर क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी की तस्वीरें… इससे पहले प्रधानमंत्री ने क्रिसमस पर नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने X पर एक और पोस्ट में लिखा- “सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें।” पिछले कुछ सालों से PM मोदी नियमित रूप से ईसाई समुदाय से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। 2023 में क्रिसमस पर उन्होंने दिल्ली में अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर एक कार्यक्रम रखा था। 2024 में वे मंत्री जॉर्ज कुरियन के घर पर डिनर में गए थे। साथ ही कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।
Related Posts
देश में राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे गर्म, पारा 48°C:बिहार में लू से युवक की मौत; MP के 12 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
देश में बुधवार को राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। यहां सीजन का सबसे ज्यादा 48°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।…
SSC की महिला एयरफोर्स अधिकारियों को परमानेंट कमीशन का मामला:सुप्रीम कोर्ट बोला- जमीन हो या हवा, हर ड्यूटी महत्वपूर्ण, देश को आपकी सेवाओं पर गर्व
सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को भारतीय सेना की शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) की कई महिला वायुसेना अधिकारियों को परमानेंट कमीशन…
गुरुग्राम से सटे कापसहेड़ा बॉर्डर पर एनकाउंटर:20 हजार के इनामी समेत 2 बदमाशों को लगी गोली; करनाल में फिरौती के लिए फायरिंग
गुरुग्राम से सटे कापसहेड़ा बॉर्डर के पास दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और बदमाशों के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़…