राजस्थान में नए साल में पहली बार तापमान 0 डिग्री पहुंचा। हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर आ गया। रेगिस्तानी जिलों बाड़मेर, बीकानेर में भी कड़ाके की सर्दी रही। सीकर, हनुमानगढ़ समेत 10 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन घना कोहरा छाया रहेगा, फिर तेज सर्दी का दौर आएगा। भोपाल और इंदौर में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो जनवरी में 15 से 20 दिन तक शीतलहर चल सकती है। कड़ाके की ठंड का दौर दूसरे सप्ताह में शुरू होगा, जो आखिरी तक बना रहेगा। उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत पिथौरागढ़ में बर्फ गिरी जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। 7 शहरों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। बद्रीनाथ में तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, दिल्ली में शनिवार सुबह का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया। इसके साथ ही AQI 222 रिकॉर्ड किया गया। अगले 2 दिन मौसम का हाल… 4 जनवरी: मैदानी राज्यों में घना कोहरा 5 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन घना कोहरा, फिर तेज सर्दी: जनवरी में 15 दिन चलेगी शीतलहर मध्यप्रदेश में रात में कड़ाके की ठंड तो कम हुई है, लेकिन घना कोहरा छा रहा है। 15 शहरों में दिन का तापमान 24 डिग्री से नीचे रहा। शनिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में नए साल में पहली बार तापमान 0 डिग्री, रेगिस्तान में भी कड़ाके की सर्दी राजस्थान में सीकर, हनुमानगढ़ समेत 10 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया। बारिश के बाद शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में घना कोहरा रहा और सर्द हवा चली। नए साल में पहली बार तापमान 0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा के 3 जिलों में विजिबिलिटी जीरो, 4॰ सेल्सियस तक तापमान गिरेगा हरियाणा के तीन जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में आज कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी लगभग शून्य होगी। इसके साथ ही राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
मालेगांव ब्लास्ट- पूर्व ATS इंस्पेक्टर का दावा:RSS चीफ भागवत की गिरफ्तारी के आदेश थे; भगवा आतंकवाद साबित करने का दबाव था
महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी 7 आरोपियों को NIA स्पेशल कोर्ट ने 31 जुलाई को बरी कर दिया।…
सुप्रीम कोर्ट बोला- डॉक्टर्स का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी:नहीं तो समाज माफ नहीं करेगा; कोविड में मृत प्राइवेट डॉक्टर्स को सरकारी बीमा का लाभ मिले
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कोविड-19 के दौरान जान गंवाने वाले प्राइवेट डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सरकारी बीमा योजना का…
सरकार ने माना- देशभर के एयरपोर्ट्स पर साइबर अटैक हुए:विमानों को गलत सिग्नल मिले, इससे पिछले महीने दिल्ली में 800 फ्लाइट लेट हुई थीं
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) के ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में 7 नवंबर को छेड़छाड़ की गई…