जोहो कंपनी के फाउंडर और सीईओ श्रीधर वेम्बू को कैलिफोर्निया की एक अदालत ने तलाक के मामले में 14 हजार करोड़ रु. का बॉन्ड जमा करने का आदेश दिया है। खास बात है कि इसे भारत का सबसे महंगा तलाक बताया जा रहा है। वेम्बू की पत्नी प्रमिला श्रीनिवासन अमेरिका में शिक्षाविद व उद्यमी हैं। दोनों का एक बेटा भी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… वोटर लिस्ट में हेरफेर के आरोप में असम BJP चीफ दिलीप सैकिया के खिलाफ FIR असम BJP चीफ दिलीप सैकिया के खिलाफ विपक्षी दलों के नेताओं की शिकायत के बाद शुक्रवार को दिसपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि दिलीप सैकिया ने 4 जनवरी को एक इंटरनल वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को 60 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी को वोट नहीं देने वाले लोगों की लिस्ट बनाने और उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।
Related Posts
DGCA ने VSR के 4 लियरजेट विमान ग्राउंड किए:उड़ानों पर रोक लगी; अजित पवार की मौत के बाद कंपनी के सेफ्टी ऑडिट में खामियां मिलीं
महाराष्ट्र के बारामती प्लेन क्रैश के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर सख्त कार्रवाई…
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में फर्नीचर गोदाम और दुकानों में आग लगी; फायर बिग्रेड आग बुझाने में जुटीं
श्रीनगर के मुनवराबाद इलाके में रविवार रात कई दुकानों और एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। आग लगने के…
कानपुर में रेलवे ट्रैक धंसा, कालिंदी एक्सप्रेस रोकी गई:MP के मंडला में बाढ़, 7 की मौत; राजस्थान के 13 जिलों में 4 इंच बारिश
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हो रही है। कानपुर में बारिश से रेलवे ट्रैक धंस…