राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने ट्रेन में परोसे जाने वाले नॉनवेज फूड को लेकर रेलवे बोर्ड और पर्यटन मंत्रालय के सचिव को नोटिस जारी किया है। NHRC ने सोमवार (12 जनवरी) को लेटर जारी किया। जिसमें कहा गया कि ट्रेनों में परोसे जा रहे नॉनवेज फूड को लेकर रेलवे से मांगी गई रिपोर्ट अधूरी है। कई जरूरी जानकारी साफ नहीं की गई हैं। रेलवे बोर्ड से नई रिपोर्ट मांगी है। चार हफ्ते के भीतर जवाब देना होगा। दरअसल, सिख संगठनों की ओर से NHRC को शिकायत मिली थी कि ट्रेनों में मिलने वाले मांसाहारी खाने में केवल हलाल तरीके से तैयार मांस परोसा जाता है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इससे यात्रियों के साथ भेदभाव होता है। इसी शिकायत के बाद NHRC ने रेलवे बोर्ड को नोटिस जारी किया था। NHRC नोटीस की 4 बड़ी बातें NHRC ने तीन जानकारी मांगीं 1. सभी फूड वेंडरों और ठेकेदारों की पूरी सूची दी जाए? 2. साफ बताए कि हर ठेकेदार किस तरह का मांस (हलाल, झटका या दोनों) देता है? 3. यह फूड किन ट्रेनों या स्टेशनों में परोसा जा रहा है? आयोग ने रेलवे बोर्ड से यह भी पूछा है कि NHRC की इन बातों को रेलवे के गुणवत्ता और मानकों में कैसे शामिल किया जाएगा, इस पर अलग से रिपोर्ट दी जाए। रेलवे का जवाब- हलाल पर कोई आधिकारिक नियम नहीं रेलवे बोर्ड ने इससे पहले अपने रिपोर्ट में कहा था कि भारतीय रेलवे और IRCTC, FSSAI के नियमों का पालन करते हैं। बोर्ड ने कहा कि ट्रेनों में हलाल प्रमाणित भोजन परोसने को लेकर कोई आधिकारिक नीति या व्यवस्था नहीं है। यह मुद्दा पहले मुख्य सूचना आयोग (CIC) के सामने भी उठा था, जहां यह सामने आया कि हलाल भोजन से जुड़ी किसी नीति, मंजूरी प्रक्रिया या यात्रियों की सहमति का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। होटल नियमों पर पर्यटन मंत्रालय से जवाब मांगा NHRC ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय की होटल रेटिंग और कैटेगगरी के नियमों में यह बताने की कोई व्यवस्था नहीं है कि मांस किस तरीके से तैयार किया गया है। आयोग ने पर्यटन मंत्रालय के सचिव से इस पर विचार कर चार हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा है। ——— ये खबर भी पढ़ें… जिस निशान को देखकर मुस्लिम सामान खरीद रहे वो फर्जी:5 हजार में मिल रहा फर्जी हलाल सर्टिफिकेट, कैमरे पर पर्दाफाश बिना जांच और बिना किसी तय प्रक्रिया के 5 हजार से 15 हजार रुपए में हलाल सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं। न कोई वैरिफिकेशन, न दस्तावेजी पड़ताल, सिर्फ पैसे देकर ‘हलाल’ का ठप्पा लगवाइए और बेफिक्र व्यापार करिए। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
सोनीपत में मदद को रुके 2 युवकों की मौत:मुरथल ढ़ाबों पर जा रहे थे; रास्ते में देखा स्कूटी का एक्सीडेंट
सोनीपत में जीटी रोड पर कुंडली थाना क्षेत्र में प्याऊ मनियारी ड्रेन नंबर 8 के पास एक सड़क हादसे में…
धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान:शिबू सोरेन-अलका याग्निक को पद्म भूषण, 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार का ऐलान
केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया।…
DUSU प्रेसिडेंट आर्यन RSS की ड्रेस में ट्रोल हुए:बहादुरगढ़ में यूजर्स ने लिखा-क्रांतिकारी लोग नकली जाट घोषित करेंगे; मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स के संकेत
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) के प्रेसिडेंट बहादुरगढ़ निवासी आर्यन मान की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पारंपरिक ड्रेस गणवेश में…