तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सात गैर-हिंदी भाषाओं के लिए नए वार्षिक साहित्यिक पुरस्कारों का ऐलान किया है। इनमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, बंगाली और मराठी भाषाएं शामिल हैं। इन पुरस्कारों का नाम ‘सेम्मोजी इलक्किया विरुधु’ रखा गया है, जिसका अर्थ है शास्त्रीय भाषा साहित्यिक पुरस्कार। पहले चरण में इन सात भाषाओं की बेहतरीन साहित्यिक रचनाओं को सम्मानित किया जाएगा। स्टालिन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि साहित्य अकादमी पुरस्कारों में राजनीतिक दखल दिया गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पुरस्कारों की घोषणा इसी वजह से रद्द की गई थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… राजौरी में महिला प्लास्टिक बैग में बंधी मिली, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती जम्मू के राजौरी जिले में रविवार देर रात एक महिला प्लास्टिक के बैग में बंधी हुई हालत में मिली है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 45 साल है और उसका नाम अजीम अख्तर है। उसे रस्सी से बांधा गया था। लोगों ने समय रहते उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए गंभीर हालत में GMC अस्पताल पहुंचाया। यह बैग राजौरी के तंदवाल इलाके में एक सुनसान जगह पर पड़ा मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस महिला के ठीक होने का इंतज़ार कर रही है ताकि उसका बयान लिया जा सके और मामले की पूरी जांच की जा सके। दिल्ली में ₹14,630 करोड़ की लागत से 47 किमी लंबी मेट्रो लाइन बनेगी दिल्ली में ₹14,630 करोड़ की लागत से 47 किमी का नया मेट्रो नेटवर्क बिछेगा। रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार इसकी घोषणा की। दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) के फेज-IV के बचे हुए तीन कॉरिडोरों के लिए अपने हिस्से का फंड जारी कर दिया है। इस कॉरिडोर के चार वर्ष में पूरा होने की संभावना है। तमिलनाडु के वेल्लोर में जल्लीकट्टू के दौरान हादसा, बुज़ुर्ग की मौत; 27 लोग घायल तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के गोविंदा रेड्डीपलायम गांव में पोंगल पर्व पर आयोजित पारंपरिक बैल को भीड़ के बीच छोड़कर दौड़ाने वाले खेल जल्लीकट्टू के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। फिनिशिंग एरिया के पास खड़े 65 साल के शख्स को एक बैल ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में पुलिसकर्मी समेत 27 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें मौके पर बने मेडिकल कैंप में प्राथमिक इलाज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
Related Posts
ऑनलाइन जुआ-सट्टा मामला, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा:ई-स्पोर्ट्स गेम्स के नाम पर ऑनलाइन जुआ चलाने वालों पर एक्शन लेने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ऑनलाइन गेमिंग कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने…
दिल्ली CM रेखा की Z सिक्योरिटी वापस ली गई:4 दिन पहले हमले के बाद बढ़ाई गई थी, दिल्ली पुलिस ही सुरक्षा देगी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई Z सिक्योरिटी सोमवार को हटा ली गई। 4 दिन पहले उन पर…
MP में तापमान 35°C+, राजस्थान में 37°C के करीब:दोनों राज्यों में फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी; उत्तराखंड के 6 शहरों में पारा माइनस 10°C से नीचे
देश के कई राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 30°C…