भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजातीय मोर्चा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुनील नेगी ने दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। उन्होंने नितिन नबीन को उनके नए दायित्व के लिए बधाई दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजातीय मोर्चा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुनील नेगी ने कहा कि नितिन नबीन के मार्गदर्शन में भाजपा संगठनात्मक रूप से सशक्त होगी और अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाएगी। संगठन की जमीनी मजबूती को लेकर चर्चा इस दौरान हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जनजातीय समाज के उत्थान, संगठन की जमीनी मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण पर भी चर्चा की गई।राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक प्रयासों की सराहना की। जल्द हिमाचल आने की कही बात राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए जल्द हिमाचल आने की बात कही।
Related Posts
मुंबई और कोहिमा देश में महिलाओं के लिए सबसे सेफ:पटना और दिल्ली में सबसे कम सुरक्षित, NARI की सालाना रिपोर्ट
कोहिमा, विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, आइजोल, गंगटोक, ईटानगर और मुंबई देश में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर हैं। वहीं, पटना, जयपुर,…
गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने वाले की दूसरी माफी:बोला- भाई-बेटा समझकर माफ कर दो, पहली माफी के तरीके से सिख श्रद्धालु खुश नहीं थे
अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक ने दोबारा माफी मांगी है। युवक ने…
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के डोडा में 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना, पुलिस और सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी स्थित भल्लारा इलाके में सुरक्षाबलों को तीन संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिली…