प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 77वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बंधेज पगड़ी पहनकर शामिल हुए। टाई एंड डाई आर्ट से बनी इस पगड़ी में मरून, गुलाबी, हरा, पीला और नीला रंग थे। पूरी पगड़ी पर मोर पंख के सुनहरे पैटर्न बने थे। प्रधानमंत्री ने गहरे नीले रंग का कुर्ता, हल्के नीले रंग की हाफ जैकेट और सफेद चूड़ीदार पायजामा पहना। उनका कुर्ता इंडियन नेवी और जैकेट एयरफोर्स यूनिफॉर्म के रंग की थी। हर साल गणतंत्र दिवस पर PM के लुक और पगड़ी की काफी चर्चा होती है। पिछले साल प्रधानमंत्री ने भूरे रंग की जैकेट के साथ रंगीन पगड़ी पहनी थी। 2015 से 2026 तक, गणतंत्र दिवस पर PM मोदी के 12 लुक… ……………………. गणतंत्र दिवस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पद्मश्री से सम्मानित देश के गुमनाम नायक: MP के भगवानदास बुंदेली युद्ध कला के ट्रेनर, छत्तीसगढ़ की बुधरी ने समाज सेवा के चलते शादी नहीं की केंद्र सरकार ने 25 जनवरी की शाम पद्म सम्मान की घोषणा की। देश की 113 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इनमें ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने बिना सुर्खियों में आए समाज, संस्कृति, शिक्षा, पर्यावरण और मानव सेवा के क्षेत्र में दशकों तक काम किया। इन लोगों ने चमक-दमक से दूर, जमीन पर बदलाव लाया। पूरी खबर पढ़ें… 77वां गणतंत्र दिवस: परेड में ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन में फ्लाईपास्ट, 2 कूबड़ वाला ऊंट; 30 झांकियां में 2,500 कलाकारों का परफॉर्मेंस 26 जनवरी को भारत 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस बार कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड की थीम वंदे मातरम् है। परेड में 30 झांकियां निकलेंगी, जो ‘स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम्, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर आधारित होंगी। एयरफोर्स के कुल 29 एयर क्राफ्ट फ्लाईपास्ट करेंगे। इनमें 16 फाइटर जेट, चार ट्रांसपोर्ट विमान और नौ हेलिकॉप्टर शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
मेहुल चोकसी को ऑर्थर जेल में साफ टॉयलेट, पानी मिलेगा:केंद्र ने बेल्जियम को 14 सुविधाओं की लिस्ट सौंपी; ₹13000 करोड़ फ्रॉड का आरोपी
पंजाब नेशनल बैंक के ₹13,850 करोड़ के फ्रॉड के आरोपी और भगोड़े बिजनेसमैन को बेल्जियम से भारत लाने की कोशिश…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में बिना PUCC पेट्रोल नहीं मिलेगा, सिर्फ BS6 वाहनों को ही एंट्री
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP-4 के तहत दो नियम स्थायी कर दिए हैं। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर…
MP-UP में 14 दिन बाद मानसून आएगा:बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन, यह मानसून को पीछे धकेलेगा; देश में अब तक 33% ज्यादा बारिश
24 मई को मानसून की इंट्री के बाद यह 17 राज्यों में दस्तक दे चुका है। सिर्फ छह दिनों में…