देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी राज्यों पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे। राजस्थान के 9 जिलों में मंगलवार को ओले गिरे। भीलवाड़ा और सवाई माधोपुर में देर शाम ओलों की चादर बिछ गई। वहीं जयपुर समेत 13 जिलों में बारिश भी हुई। दिल्ली में चार साल में जनवरी की सबसे ज्यादा बारिश हुई। जनवरी में अब तक कुल 24 मिमी बारिश हो चुकी है। बारिश और आंधी के बाद औसत AQI 336 रहा। उत्तर प्रदेश में आगरा समेत 7 जिलों में तेज बारिश-ओलावृष्टि हुई। मध्य प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। वहीं आगर-मालवा, गुना और शाजापुर में ओले गिरे। भोपाल-इंदौर में हल्की बूंदाबांदी और ग्वालियर में तेज बारिश हुई। ग्वालियर में क्लास 8 तक तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। पंजाब के लुधियाना, मोहाली, अमृतसर, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में बारिश हुई और ओले गिरे। वहीं चंडीगढ़ और हरियाणा के 10 जिलों में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। देशभर में मौसम की तस्वीरें… पहाड़ी राज्यों बर्फबारी जारी
Related Posts
दिल्ली में डीसिल्टिंग के नाम पर करोड़ों की हुई करप्शन:सौरभ भारद्वाज बोले – रक्षाबंधन पर जलभराव से लोगों का त्योहार खराब हो गया
दिल्ली में हुई तेज बारिश ने एक बार फिर से जलभराव की समस्या को उजागर कर दिया है। आईटीओ, पंजाबी…
रामबिलास शर्मा ने की केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात:दिल्ली में मिले; भाजपा संगठनात्मक गतिविधियों, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने शनिवार को केंद्रीय शहरी विकास एवं…
अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कॉलेज पहुंचे आर्यन:मुस्कुराते रहने का आशीर्वाद मिला, सहपाठियों को गले लगाया, बोले- इसी जगह से मिली जीवन की दिशा
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान सोमवार को अपने हंसराज कॉलेज पहुंचे। यहां पर आर्यन मान…