बजट सत्र के 7वें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हो गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। इससे पहले 10 जून 2004 को विपक्ष ने तत्कालीन PM मनमोहन सिंह को धन्यवाद प्रस्ताव पर नहीं बोलने दिया था। वहीं प्रधानमंत्री ने गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर करीब 97 मिनट का भाषण दिया। विपक्षी सांसदों ने स्पीच की शुरुआत में यहां भी हंगामा किया और फिर वॉकआउट कर गए। गुरुवार को लोकसभा शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। इस पर स्पीकर ने पहली बार 65 सेकंड के भीतर, दूसरी बार 5 मिनट में, तीसरी और चौथी बार 2-2 मिनट में कार्यवाही स्थगित कर दी। 3 बजे हंगामे के बाद लोकसभा शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं कांग्रेस के लोकसभा से निलंबित सांसद मणिकम टैगोर ने कहा था कि जब तक लोकसभा में राहुल गांधी को अपनी बात रखने की इजाजत नहीं दी जाती, तब तक विपक्ष पीएम नरेंद्र मोदी को सदन में बोलने नहीं देगा। बुधवार को लोकसभा में विपक्ष ने पीएम की कुर्सी घेरी, स्पीच टली… लोकसभा में बुधवार को शाम 5 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तब विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियां घेर लीं। इनमें पीएम मोदी की कुर्सी भी थी। महिला सांसदों के हाथ में बड़े बैनर थे, जिन पर लिखा था- जो सही है, वो करो। पीएम नरेंद्र मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते लोकसभा स्थगित कर दी गई। इससे पीएम का संबोधन भी टल गया। संसद के दोनों सदन से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
कलाम की जगह भाजपा वाजपेयी को राष्ट्रपति बनाना चाहती थी:किताब में दावा- BJP ने अटलजी से कहा था, आप आडवाणी को PM बनने दीजिए
भारत के 11वें राष्ट्रपति के लिए भाजपा ने साल 2002 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल…
हरियाणा कांग्रेस संगठन को लेकर दिल्ली में वन-टू-वन चर्चा:आलाकमान ने मीटिंग बुलाई; राहुल आ सकते हैं, हुड्डा सहित 7 बड़े चेहरों को न्योता
हरियाणा कांग्रेस की ‘संगठन सृजन’ प्रकिया के बीच आज (सोमवार को) प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को नई दिल्ली बुलाया…
मेरठ मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन का पहला VIDEO:जमीन के अंदर बेगमपुल तक दौड़ेगी ट्रेन, 30 सितबंर को PM हरी झंडी दिखाएंगे
मेरठ में 30 सितंबर से मेट्रो का संचालन शुरू होने की संभावना है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र…