देशभर में मौसम बदल रहा है। मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। बीती रात ग्वालियर, खजुराहो समेत 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। खजुराहो में टेम्पेरेचर 6.6 डिग्री पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में कोहरा काफी घना रहा। आंस की बूंदें रिमझिम बारिश की तरह महसूस हुईं। सड़कें गीली हो गईं। कई जगह विजिबिलिटी 10-20 मीटर तक सिमट गई। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 फरवरी से बारिश-बर्फबारी होगी। उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल के 10 शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। बिलासपुर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे रही। वहीं जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शुक्रवार शाम को बर्फबारी शुरू हुई। मौसम की 2 तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल- राजस्थान में मौसम बदलने लगा है। दिन में तेज धूप हो रही है। सुबह और शाम को तेज सर्दी का एहसास हो रहा है। इस बदलाव के कारण वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। दिल्ली में शुक्रवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि शहर की एयर क्वालिटी खराब कैटेगरी में रही, 24 घंटे का एवरेज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 220 रहा।
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ बोर्ड की नियुक्तियां रोकीं; धनखड़ बोले- अदालतें राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकतीं; और भी बहुत कुछ
नमस्कार, कल की बड़ी खबर सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून पर हुई दूसरे दिन की सुनवाई से जुड़ी रही। कोर्ट…
कांग्रेस बोली-BJP और चीन में कौन सा गुप्त समझौता:भाजपा मुख्यालय में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और बीजेपी नेताओं की मुलाकात पर सवाल उठाए
कांग्रेस ने मंगलवार को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के डेलिगेशन की भाजपा नेताओं से मुलाकात और चीन के जम्मू-कश्मीर…
देश में कोरोना के एक्टिव केस 7000 पार, 74 मौतें:एक हफ्ते में 30 लोगों की जान गई; गुजरात में सर्दी-खांसी होने पर क्वारंटीन होने की सलाह
देश में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। 30 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केसों की…