हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में बुधवार सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। बिलासपुर में इससे विजिबिलिटी 50 मीटर और मंडी में 100 मीटर से नीचे गिर गई। जम्मू कश्मीर में कुछ जगहों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई। उधर, हरियाणा के 6 से ज्यादा जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। मध्य प्रदेश के 15 और राजस्थान के 7 जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार चला गया। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर में दोपहर में हल्के बादल छाए। चूरू, श्रीगंगानगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। दिल्ली की एयर क्वालिटी बिगडकर बहुत खराब कैटेगरी में पहुंच गई। बुधवार को यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 305 दर्ज किया गया। IMD ने अगले दो दिनों में मिनिमम टेंपरेचर में एक से दो डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट और उसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का भी अनुमान लगाया है। मौसम की 4 तस्वीरें… अगले दो दिन का मौसम…
Related Posts
दिल्ली पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, VIDEO:नूंह में आरोपी को पकड़ने आई थी, महिलाओं को गाड़ी में बैठाने पर बिगड़ा माहौल
हरियाणा के नूंह में दिल्ली पुलिस के साथ उस वक्त झड़प हो गई, जब पुलिस यहां एक वाहन चोर को…
DUSU अध्यक्ष को खट्टर ने गले लगाया:बहादुरगढ़ के आर्यन मान को जीत की बधाई दी; केंद्रीय मंत्री बोले- युवा एकता के मार्ग पर
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर…
बठिंडा रेलवे स्टेशन पर यात्री की मौत:प्लेटफार्म पर हार्ट अटैक आया, दिल्ली था जा रहा
बठिंडा रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्लेटफार्म नंबर चार पर मुक्तसर के 57 वर्षीय हजारी को…