संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा में अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष जंग के बाद पश्चिम एशिया में बने हालात पर चर्चा की मांग कर रहा था। उधर, विदेश मंत्री ने पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में बताया। राज्यसभा में विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। जयशंकर ने कहा, ‘इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है।’ लोकसभा में भी विपक्ष ने विदेश मंत्री को बोलने नहीं दिया। उनकी स्पीच के दौरान हंगामा किया। सांसदों ने We Want Discussion के नारे लगाए। उधर, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग वाले विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा पर हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, हम चर्चा को तैयार हैं। आप चर्चा कीजिए। विदेश मंत्री ने कहा- 67,000 नागरिक इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर चुके, 5 बड़ी बातें संसद की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं….
Related Posts
मेहुल चोकसी के अटैच 4 फ्लैट लिक्विडेटर को सौंपे गए:PNB फ्रॉड केस में ED की कार्रवाई; अब तक ₹310 करोड़ की संपत्ति ट्रांसफर
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी से जुड़े PNB लोन फ्रॉड केस में अटैच मुंबई के चार फ्लैट…
बजट सत्र का चौथा दिन:राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा; विपक्ष के बजट और एपस्टीन मुद्दे पर हंगामे के आसार
संसद के बजट सत्र का सोमवार को चौथा दिन है। संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:8 आतंकियों के घर गिराए गए; पाकिस्तानी अफसर ने भारतीयों को धमकाया; आज सबसे बड़े पैसेंजर प्लेन ने पहली उड़ान भरी थी
नमस्कार, कल की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद हो रहे एक्शन से जुड़ी रही, आर्मी ने जम्मू-कश्मीर…