लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। कांग्रेस सांसद के. सुरेश समेत 3 सांसदों ने सस्पेंशन प्रस्ताव रखा। इसके बाद ध्वनि मत से इसे पास कर दिया गया। इससे पहले सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने इसका समर्थन किया। धर्मेंद यादव ने कहा कि सदन की मर्यादा में सत्ता पक्ष को भी मान रखना होगा। उन्होंने कहा कि खासकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे इसका ख्याल रखें। इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों से कहा,’प्लेकार्ट और एआई से बनाई गई तस्वीरें प्रदर्शित न करें।’ लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:रमजान में शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने पर विवाद; लंदन में खालिस्तानियों ने जयशंकर की कार घेरी; गहलोत बोले- मणिशंकर सिरफिरे
नमस्कार, कल की बड़ी खबर ब्रिटेन दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर से जुड़ी रही। खालिस्तानी समर्थकों ने उनकी…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ऑपरेशन सिंदूर के नए VIDEO; भारत में हमलों का मास्टरमाइंड आतंकी पाकिस्तान में ढेर; CJI को रिसीव करने नहीं पहुंचे चीफ सेक्रेटरी-DGP
नमस्कार, कल की बड़ी खबर ऑपरेशन सिंदूर की रही, सेना ने इससे जुड़े नए वीडियो जारी किए हैं। वहीं ऑपरेशन…
दिल्ली पुलिस ने ₹7.16 करोड़ का ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम पकड़ा:4 आरोपी गिरफ्तार, ये सभी 300 से ज्यादा साइबर क्राइम में शामिल रहे
दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम केस में 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह एक्शन 3 नवंबर को…