ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शनिवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है। इसमें 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। वहीं, कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस के टिकट के दावेदारों ने शुक्रवार को अपने नामांकन दाखिल कर दिए। हालांकि पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इधर, ममता बनर्जी ने ईद की नमाज के बाद जमात को संबोधित किया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट में चल रहे बदलावों के जरिए लोगों के वोट देने के अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। बनर्जी ने सभा में कहा, “हम मोदी जी और BJP को आपके वोट देने के अधिकार छीनने नहीं देंगे। हम लोकतंत्र और हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए आखिर तक लड़ेंगे।” 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
AAP नेता के घर ईडी रेड पर पंजाब में सियासत:अरोड़ा बोले- जिस केस में छापा पड़ा, तब सौरभ भारद्वाज मंत्री भी नहीं थे
दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता के घर ईडी की रेड के बाद पंजाब की राजनीति भी गर्मा गई…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अहमदाबाद हादसा- मृतक 275 हुए, 170 ताबूत का ऑर्डर; ईरान का दावा- 3 इजराइली जेट्स गिराए; साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड चैंपियन
नमस्कार, कल की बड़ी खबर अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़ी रही, हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 275…
दिल्ली में नाबालिग ने कार से टक्कर के बाद घसीटा:युवक की मौत; इंजन के नीचे फंसा था, आरोपी जानता था लेकिन गाड़ी नहीं रोकी
दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक नाबालिग ने कार से 32 साल के युवक को टक्कर मार दी। इसके…