देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। इस दौरान अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर दौराने को मिला है। शिया समुदाय के लोगों ने श्रीनगर, भोपाल, जयपुर, अजमेर, सीकर, बंगाल के मुर्शिदाबाद और यूपी के संभल में नमाज के दौरान लोग काली पट्टी बांधकर पहुंचे। भोपाल के इमामबाड़ा में अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तकरीर में मौलाना राजी उल हसन ने जुल्म के खिलाफ खड़े होने की बात कही। शिया समुदाय ने फतेहगढ़ इमामबाड़ा में काली ईद मनाई। नमाज के बाद अमेरिका और इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगे। राजस्थान के जयपुर, सीकर, अजमेर सहित कई जिलों में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की गई। मस्जिदों पर काले झंडे लगाए गए थे। शिया समुदाय ने विरोध में आज नए कपड़े भी नहीं पहने। घरों में बनने वाले परंपरिक भोजन खीर, सेवइयां भी नहीं बनाई गईं। मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोग इकट्ठे हो रहे हैं। ईद-उल-फित्र के मौके पर राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह शरीफ में सुबह 5 बजे दरगाह का ‘जन्नती दरवाजा’ खोला गया। देशभर में मनाई जा रही ईद की तस्वीरें… देशभर में ईद के जश्न से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….
Related Posts
आतंकी तहव्वुर की ज्यूडिशियल कस्टडी 13 अगस्त तक बढ़ी:NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की; राणा 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमांइड है
दिल्ली की NIA कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की ज्यूडिशियल कस्टडी 13 अगस्त तक बढ़ा दी…
उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट साइट पर पहाड़ दरका:जम्मू-कश्मीर में चट्टान गिरने से अफसर-बेटे की मौत; प्रयागराज में 1000 घर बाढ़ में डूबे
पहाड़ों पर मानसून की बारिश आफत लेकर आई है। उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगढ़-पीपलकोटी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की डैम साइट पर…
TRI के ग्रामीण समुदायों में परिवर्तन के 10 वर्ष पूरे:वैश्विक स्तर पर विस्तार का लक्ष्य, एक दशक में 51 जिलों, 1 करोड़ ग्रामीणों तक पहुंचा
नाबार्ड द्वारा जारी ग्रामीण आर्थिक स्थिति और भावना सर्वेक्षण 2025 ग्रामीण अर्थव्यवस्था में स्पष्ट सुधार की ओर संकेत करता है।…