आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी हिंदू महिला को माता-पिता से विरासत में संपत्ति मिली है और उसकी मौत बिना संतान, वसीयत किए बिना ही हो जाती है, तो उस संपत्ति पर पति-ससुराल का कानूनी हक नहीं होगा। ऐसी संपत्ति महिला के पिता के कानूनी वारिसों को जाएगी। जस्टिस तारलाडा राजशेखर राव ने कहा- हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 15(2)(ए) इस बारे में साफ है। अगर महिला को पिता या मां से संपत्ति मिली हो और उसकी कोई संतान न हो, तो उसकी मौत के बाद वह संपत्ति पिता के वारिसों को जाएगी। पति का उस संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं होगा। महिला की नानी की वसीयत को लेकर विवाद मामला एक परिवार की संपत्ति से जुड़ा है। 2002 में एक महिला ने अपनी संपत्ति पहली नातिन को गिफ्ट कर दी थी। 2005 में उस नातिन की बिना संतान मौत हो गई। इसके बाद नानी ने पुराना गिफ्ट रद्द कर संपत्ति दूसरी नातिन के नाम वसीयत कर दी। 2012 में दादी की मौत के बाद दूसरी नातिन ने राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का आवेदन किया। राजस्व अधिकारी (RDO) ने दूसरी नातिन के पक्ष में आदेश दिया, लेकिन मृत नातिन के पति ने इसे चुनौती दी। जॉइंट कलेक्टर ने RDO का फैसला पलट दिया और पति के पक्ष में म्यूटेशन करने का निर्देश दिया। कहा गया कि शुरुआती गिफ्ट डीड रद्द करना कानूनी रूप से वैध नहीं था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा। इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- पति की आय बढ़ा-चढ़ाकर बताना ‘झूठा’ नहीं पारिवारिक विवाद से जुड़े ऐसे ही एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि भरण-पोषण (मेंटेनेंस) के मामलों में पत्नी का पति की आय बढ़ाकर बताना आम बात है। सिर्फ इसी आधार पर पत्नी के खिलाफ झूठा बयान देने (परजरी) की कार्रवाई नहीं की जा सकती। कोर्ट ने पति की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने पत्नी पर कार्रवाई की मांग की थी। 20 मार्च: सुर्पीम कोर्ट ने कहा था- पत्नी नौकरानी नहीं, लाइफ पार्टनर; घरेलू काम पति की भी जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट ने तलाक से जुड़े एक मामले में कहा- पत्नी का खाना न बनाना या घरेलू कामकाज ठीक से न करना क्रूरता नहीं माना जा सकता। आप नौकरानी से शादी नहीं कर रहे, बल्कि जीवनसाथी से कर रहे हैं। जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने कहा- अब समय बदल चुका है और पति को भी घर के कामों में बराबर की जिम्मेदारी निभानी होगी। आज के समय में पति को भी खाना बनाना और घर के काम करना चाहिए। बेंच ने इस केस में अंतिम फैसला नहीं सुनाया है। पूरी खबर पढ़ें… ———– ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला-पत्नी से खर्चे का हिसाब मांगना क्रूरता नहीं:इसके लिए केस नहीं कर सकते; व्यक्ति पर दर्ज FIR रद्द सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि अगर पति घर के पैसों के फैसले खुद करता है या पत्नी से खर्च का हिसाब पूछता है तो इसे क्रूरता नहीं कहा जा सकता। खासकर जब तक इससे पत्नी को कोई गंभीर मानसिक या शारीरिक नुकसान साबित नहीं हो। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
फरीदाबाद में नशा तस्कर गिरफ्तार:तलाशी में स्मैक बरामद, दिल्ली से खरीदकर लाया, बेचने वाले व्यक्ति की तलाश
फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5.53…
मुंबई में भारी बारिश, रेलवे ट्रैक डूबे:हैदराबाद में बाढ़ के हालात, 2 लोग बहे; राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू
मुंबई में सोमवार सुबह से लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम हो गया। अंधेरी सबवे…
बेंगलुरु भगदड़- विराट कोहली के खिलाफ शिकायत:RCB के मार्केटिंग हेड को 14 दिन की न्यायिक हिरासत; KSCA ने विक्ट्री परेड की परमिशन ली थी
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को भगदड़ मामले में क्रिकेटर विराट कोहली के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस…