दिल्ली विधानसभा कैंपस में सोमवार दोपहर को सुरक्षा में चूक हुई। दोपहर करीब 2 बजे यूपी नंबर की कार वीआईपी एंट्री वाला गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसी। कार ड्राइवर ने नकाब पहना हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, ड्राइवर सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और पोर्च के पास गुलदस्ता रखकर कार समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची है। कार की तलाश की जा रही है। गेट नंबर 2 पर अब सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिली थीं। घटना की 2 तस्वीरें… 3 बार विधायक बन चुके हैं तीन बार के विधायक भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को 24 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर बनाया गया था। छात्र राजनीति से करियर शुरू करने वाले विजेंद्र गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे निगम पार्षद और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। वे रोहिणी वार्ड से तीन बाद पार्षद रहे और 2015 में रोहिणी सीट से विधायक बने थे। उस चुनाव में भाजपा सिर्फ तीन सीटें ही जीत सकी थी। विजेंद्र दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विजेंद्र दिल्ली में भाजपा का का बड़ा वैश्य चेहरा हैं। संगठन के साथ संघ में भी उनकी मजबूत पकड़ है।
Related Posts
बांग्लादेश के पूर्व इलेक्शन कमिश्नर गिरफ्तार,महुआ ने फोटो शेयर की:लिखा- यहां भी ऐसा होगा; BJP बोली- क्या भारत का लोकतंत्र बांग्लादेश जैसा है
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को बांग्लादेश के पूर्व चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की पुरानी फोटो शेयर…
रोहतक में कार-ट्रक की टक्कर:दिल्ली के युवक की मौत, पेपर देने झज्जर जा रहे थे, अचानक ब्रेक लगाने से हादसा
रोहतक जिले में रोहद टोल के पास सांपला थाना एरिया में एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई।…
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग लगी:एअर इंडिया का विमान नजदीक खड़ा था, किसी के घायल होने की खबर नहीं
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर मंगलवार दोपहर एअर इंडिया के विमान से कुछ मीटर दूर खड़ी एक बस में अचानक…